संगीतमय सुंदरकांड में गूंजा जय श्रीराम, भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर जंगल वाले बाबा पर हुआ भव्य आयोजन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आगरा। माल रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर जंगल वाले बाबा पर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर में बाबा के भव्य एवं दिव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर जय श्रीराम और वीर बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर भजन गायक बृज किशोर वशिष्ठ ‘भैया जी’ के सुमधुर स्वर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड की चौपाइयों और भक्तिमय भजनों से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में सहभागिता कर भक्ति रस का आनंद लिया और हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

आयोजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पितृपक्ष के अवसर पर महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज जी ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, सेवा, सद्भाव और सकारात्मक संस्कारों को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

आयोजन में महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज, साहब सिंह, समाजसेवी श्याम भोजवानी, अमित कपूर, माधव भारद्वाज, पंकज भाई, गोपाल शुक्ला, अजय सिसोदिया, अमित, टीकम सिंह, श्रीनिवास गुप्ता, मनोज गुप्ता, रंजीत सिसोदिया, संजय कोहली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई