सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे


आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी, आगरा मे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ0 डी0वी0 शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 कुसुम चतुर्वेदी ने की। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 

सरस्वती वंदना डॉ0 कुसुम चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। 

भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 मधु भारद्वाज, मुख्य अतिथि डॉ0 डी0वी0 शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ0 कुसुम चतुर्वेदी, डॉ0 चंद्रशेखर शर्मा, पं0 अनिकेत शर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा की गई। 

     इसके पश्चात भगवान परशुराम की सामूहिक आरती की गई। अतिथियों का स्वागत ममता पचौरी एवं आरती शर्मा द्वारा किया गया। 

डॉ0 मधु भारद्वाज ने कहा कि हमारे देश में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस मनाया जाता है, इसलिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा सितम्बर के महीने में विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं में हिन्दी विषय में उच्च अंक लाने वाले मेधावियों को सम्मानित करती है। साथ ही हिन्दी के प्रचार-प्रसार में योगदान करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया जाता है। 

इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षा में हिन्दी में उच्च अंक प्राप्त करने पर मिष्ठी गौड़, वैष्णवी शर्मा, आयुष्वी गौतम, चाणक्य गोस्वामी, पर्व जैन, मौलिक सिंघल, अंश त्रिपाठी, आराध्या गोयल, प्रिंसी, चहक अग्रवाल, कार्तिक चौधरी, मनीषा गोयल, आरुष भारद्वाज, आर्यन गोयल, अदिति शर्मा, अरुनि भार्गव, अलौकिक कौशिक, यशवी शर्मा को सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। 

हिन्दी के प्रचार-प्रसार में योगदान हेतु पूनम माहेश्वरी, अनुराधा शर्मा, रिचा चौधरी, शिल्पी गुप्ता, कृतिका गुप्ता को सम्मानित किया गया। 

अति विशिष्ट अतिथि डॉ0 चंद्रशेखर शर्मा ने कहा भाषा अपना स्थान स्वयं बना लेती है, जिस प्रकार नदियाँ अपना रास्ता स्वयं बना लेती हैं। 

मुख्य अतिथि डॉ0 डी0वी0 शर्मा ने कहा बदलते परिवेश में हिन्दी की परिभाषा बदली है, सरकार को इसे राष्ट्रभाषा घोषित करना चाहिए। 

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ0 कुसुम चतुर्वेदी ने कहा शिक्षक को प्रजातांत्रिक एवं मनोवैज्ञानिक होना चाहिए। 

कार्यक्रम में डॉ0 मधु भारद्वाज, दीप्ति भार्गव, ममता पचौरी, वंदना तिवारी, विजया तिवारी, किरण शर्मा, डॉ अरुणा भार्गव, अनुपम चतुर्वेदी, रेखा तिवारी, राजकुमारी पाराशर, आरती शर्मा, अर्चना पाठक, अनीता शर्मा, पूजा भारद्वाज, अरुण कुमार सारस्वत, प्रवीण कटारा, अभिषेक दीक्षित, शाहतोष गौतम, डॉ0 आभा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा शर्मा ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन वंदना तिवारी ने किया।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई