ताजमहल पहुंचे मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ स्थापत्य कला का किया अवलोकन
आगरा। चार्य शिरोमणि आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य गूगल बाबा के नाम से प्रसिद्ध मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ बुधवार को ताजमहल पहुंचे। प्रातः 6:30 बजे मुनिसंघ ने आगरा की ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने ताजमहल की स्थापत्य कला, वास्तुशिल्प एवं ऐतिहासिक विशेषताओं को करीब से जाना।मुनिश्री के ताजमहल पहुंचने पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।ताजमहल परिसर में मुनिश्री ने इसकी भव्य संरचना एवं कलात्मक नक्काशी का अवलोकन किया तथा इसके निर्माण एवं ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ने कहा कि भारत की ऐतिहासिक धरोहरें देश की समृद्ध कला, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की परिचायक हैं। ऐसी धरोहरों का संरक्षण एवं उनके प्रति जागरूकता समाज की जिम्मेदारी है।इस मौके पर मुनिश्री के ताजमहल अवलोकन के दौरान छीपीटोला एवं ताजगंज जैन समाज से संजय जैन संजय बाबू जैन,लाखन सिंह,दीपक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित नमोऽस्तु शासन संघ के युवा एवं अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...



Comments
Post a Comment