महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ

एक मुट्ठी चावल के साथ अग्रवंशी परिवारों को घर-घर जाकर दिया जाएगा आत्मीय निमंत्रण

विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के साथ बल्केश्वर क्षेत्र के 1100 अग्रवंशी परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने की अनूठी पहल

आगरा। अग्रकुल प्रवर्तक एवं समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अग्रवंश एकता समिति के तत्वावधान में बल्केश्वर क्षेत्र के समाजसेवी अग्रवाल पार्षदों एवं सेवाभावी अग्रवंशियों द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर विशाल एकता महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

मंगलवार को अतिथिवन स्थित वाटरवर्क्स में आयोजित कार्यक्रम में आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। मुख्य संयोजक समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे बल्केश्वर आईटीआई के सामने स्थित अग्रसेन वाटिका में विशाल एकता महायज्ञ आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल 'तोती भाई' ने बताया कि अग्रवंशी परिवारों को एक मुट्ठी चावल के साथ घर-घर जाकर एकता महायज्ञ में सहभागिता के लिए आत्मीय निमंत्रण दिया जाएगा। अधिक से अधिक अग्रवंशी परिवारों को आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

पार्षद श्रीमती पूजा बंसल, पार्षद हरिओम बाबा एवं पार्षद पति व पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के साथ बल्केश्वर क्षेत्र के करीब 1100 अग्रवंशी परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

समाजसेवी श्रीमती सुमन गोयल, ममता सिंहल एवं श्रीमती नूतन अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत अग्रवंशी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

मुख्य यजमान गिरीश चंद्र बंसल ने सभी अग्रवंशी परिवारों से एकता महायज्ञ में सहभागिता करने की अपील की।

इस अवसर पर बंगाली बाबू अग्रवाल, रमन अग्रवाल, हरिओम गोयल, शिव शंकर अग्रवाल 'शंभू', अवध गोयल, कृष्ण कुमार अग्रवाल 'गुड्डू', रिंकू अग्रवाल, सचिन मित्तल, संध्या, बॉबी भाई सहित अन्य प्रमुखजन उपस्थित रहे।



 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई