Posts

स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर आगरा फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा वर्मा जी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन

Image
आगरा। परम श्रद्धेय नेताजी पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री 8 बार विधायक 1 बार MLC 7 बार के लोकसभा सांसद स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर आगरा फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा वर्मा जी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया। सभी वरिष्ठ नेताओ कार्यकर्ताओ ने माननीय नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने माल्यार्पण किया नेताजी के संघर्षील जीवन पर चर्चा हुई। श्री कृष्ण वर्मा ने कहा नेताजी किसानों गरीबों मजदूरों असहाय के लिए भगवान सुरूप थे। नेताजी के मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ फैसले जो सदा सदा के लिए याद किए जाएंगे जैसे मंडी में लगने वाली किसानों पर चुंगी को खत्म करना सरकारी हॉस्पिटल में पर्चे को 1 रूपये करना रक्षा मंत्री रहते हुए शहीद फौजियों का पार्थिव शव उनके परिवार तक पहुंचाना जैसे उनके फैसलों को सदा याद किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा मुलायम सिंह यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ, समाजवादी व्यक्ति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे। छह दशक से अधिक के अपने राजनीतिक जीवन के  दौरान, उन्होंने उत्तर प्रदेश...

मैया की भक्तिनीयो ने मां के दरबार में (डांडिया) गरबा नृत्य कर आराधना की

Image
आगरा। नवरात्रों के शुभ अवसर पर सिद्ध हिंगलाज माता मंदिर कटरा फूलेल ताजगंज आगरा पर झूलेलाल महिला मित्र मंडली द्वारा मां की आराधना पूजा अर्चना के साथ डांडिया आयोजन किया। सभी  महिला मंडली द्वारा गुजराती राजस्थानी परिधान में सजधज कर सिद्ध हिंगलाज माता के दरबार में झूमते नाचते डांडिया गरबा नृत्य कर मां को रिझाया। नवरात्रों के पावन उत्सव मैया की जय जयकार कर भक्ति भजन हुए साधना आराधना मेरी रह गई अधूरी केसे नाचे मयूरी पंडित विक्रम शर्मा द्वारा मां की विशाल आरती की। मुख्य रूप से पलक शर्मा, चांदनी भोजवानी,भावना शर्मा,लक्ष्मी ज्ञानचंदानी,सपना मोडवानी,भावना बसरानी, काव्या तुलसानी, जिया बेलानी, लीलावती, सोनिया ,आरती धनानी, कांता खत्री,भूमि व्यवस्था में रहे। झूलेलाल मित्र मंडल ताजगंज आगरा। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट 

डांडिया महोत्सव गरबा नृत्य कर पंचवटी सखियों ने किया धमाल

Image
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी फेस दो पर तीन दिवसीय दशहरा मेला के प्रथम दिवस पर पी आर डब्लू ए के सदस्य व पंचवटी परिवार ने प्रथम मैया की आराधना की भव्य सजे रंग बिरंगी रोशनी की छठा बिखेरे। डांडिया महोत्सव पंडाल में एकत्रित महिला सखियों ने डांडिया महोत्सव गरबा नृत्य करके उत्साह उमंग की सौगात सांझा की। एक के बाद एक डीजे की धुन पर रंग-बिरंगे परिधान पहने सखियां ने डांस किया। 1 रंगीलो मारो ढोलणा, आदि गीतों पर धमाल किया अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संरक्षक श्याम भोजवानी उपेंद्र सिंह, कंचन चौधरी समस्त पी आर डब्लू ए द्वारा सभी को पर्व बधाई मुख्य रूप पंचवटी परिवार पंचवटी सखियों की उपस्तिथि रही। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट 

सत्तू शेक और बायोब्रीज के साथ दलाल स्ट्रीट में खूब हुई खरीद फरोख्त

Image
आगरा। सेंट पीटर्स कालेज में आयोजित किया गया बी-वर्ल्ड फेस्ट (10 एडीशन) में विभिन्न शहरों के 25 स्कूलों के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग, सीखीं व्यापारिक वारीकियां। प्रोडक्ट लॉन्च करने से लेकर उसकी मार्केटिंग, पैकेजिंग, सेलिंग पब्लिसिटी तक की प्रतिस्पर्धा के साथ निर्णायक मण्डल के सवालों के तीर भी थे। जिसे भावी व्यापारियों ने बखूबी निभाया। वहीं दलाल स्ट्रीट में पहुंचे तो कई व्यापारी, लेकिन कुछ ने सब कुछ गंवा दिया तो कुछ ने पांच लाख के करोड़ों बना दिए। यह दलाल स्ट्रीट थी सेंट पीटर्स कालेज में आयोजित बी वर्ल्ड कॉमर्स फेस्ट की एक प्रतियोगिता और व्यापारी थे फेस्ट में भाग लेने आए विद्यार्थी। प्रत्येक विद्यार्थी को वर्च्युअल पांच-पांच लाख रुए दिए गए। जिन्हें स्टॉक मार्केट में लगाना था। पल-पल बदलते कम्पनियों के भाव और नफा नुकसान की जद्दोजहद ने भावी व्यापारियों को बहुत कुछ सिखाया। चमचमाते सोने के सिक्कों, यूरो और डॉलर से सजे परिसर में मानों देश के भावी व्यापारियों का मेला लगा था। जिसका शुभारम्भ कालेज के पूर्व छात्र व बिजनेस वेबसाइट के फाउंडर सिद्धार्थ विज ने नोटो और सिक्को से सज...

आगरा में 12 अक्टूबर को धूमधाम से निकलेगी दशहरा शोभायात्रा

Image
आगरा। 12 अक्टूबर को प्राचीन मंदिर श्रीरामचंद्र जी महाराज, जटपुरा से दशहरा शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। इसके लिए आज दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति मंदिर श्री रामचंद्र जी महाराज जटपुरा खातीपाड़ा लोहामंडी आयोजन समिति का शपथ ग्रहण समारोह लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया। दशहरा शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष लगभग शोभायात्रा में लगभग 60 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। बैंड बाजों संग धूमधाम से दशहरा शोभायात्रा शाम 5 बजे प्रारम्भ होकर श्रीराम चंद्र मंदिर से प्रारम्भ होकर न्यूराजामंडी, तोता का ताल, बल्देवगंज, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार होती हुई सेंट जोंस चौराहे पर पहुंचेगी। जहां 80 फुट ऊंचे रावण का श्रीराम द्वारा वध किया जाएगा। शोभायात्रा में सबसे आकर्षक श्रीराम व रावण की सेना में बीच युद्ध करते वानर व राक्षसों की झांकी होगी। 14 अक्टूबर को राजगद्दी कार्यक्रम अग्रसेन वाटिका बोदला में आयोजन किया जाएगा। संचालन महामंत्री राजपाल यादव ने किया। अ...

तीन दिवसीय मेले का आगाज डांडिया नाइट भजन संध्या रावण दहन के साथ

Image
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी  पंचवटी परिवार पी आर डब्लू  द्वारा  प्रेसवार्ता में पोस्टर विमोचन के द्वारा तीन दिवसीय आयोजन की जानकारी पत्रकार बंधुओ को दी 10 अक्टूबर को डांडिया नाइट महाउत्सव 11 अक्टूबर मंदिर परिसर पर भजन संध्या 12 अक्टूबर को भव्य दशहरा मेले का आयोजन जिसमे महिलाओ द्वारा हेंडमेड सामान की दुकानें श्री केला देवी टेंट द्वारा भव्य सजावट सेठ सांवरिया स्वीट्स देशी घी लजीज व्यंजनों के खान पीने के स्टाल आयुषी रजावत द्वारा गुजराती उमंग खट्टी मीठी चाट का आनंद बच्चो बड़ो के लिए अनेकों गेम्स सम्मानित बुजर्गो द्वारा रावण दहन होगा। आतिथ्यो का सम्मान समारोह सोसायटी द्वारा होगा। दशहरा पर्व पर जहां एक ओर डांडिया उत्सव की धूम होगी वहीं  रावण दहन असत्य पर सत्य की विजय  माता सीता की नगरी 580 पंचवटी परिवार द्वारा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 10,अक्टूबर को पंचवटी पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। 11अक्टूबर भजन संध्या 12 अक्टूबर  रावण का दहन प्रभु श्रीराम की विजय यह जानकारी सोसायटी  सांस्कृति सचिव सरदार गुरमीत सिंह सलूजा के द्वारा दी पंचवटी परि...

कथा पंडाल में उपस्थित भक्तजन भोले बाबा की महिमा वर्णन सुन झूम उठे

Image
आगरा। श्री बांके बिहारी कुंज कालोनी धनौली  संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के पंचम दिवस पर व्यास श्री विष्णु दास महाराज के मुखारबिंद से शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया भव्य सजे कथा पंडाल में उपस्थित भक्तजन भोले बाबा की महिमा वर्णन सुन झूम उठे।शिव-पार्वती विवाह प्रसंग में महाराज जी ने बताया कि जब शिव और पार्वती का विवाह होने वाला था शिव की शादी बहुत ही भव्य एवं विचित्र थी। इससे पहले ऐसी शादी कभी नहीं हुई थी। शिव दुनिया के सबसे तेजस्वी देवो के देव थे। शिव एवं पार्वती एक दूसरे को अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाले थे। सभी देवता तो वहां मौजूद थे असुर भूत प्रेत पिशाच  बाराती बनकर पहुंचे थे। और बताया कि जहां देवता जाते थे, वहां असुर जाने से मना कर देते थे। जहां असुर जाते थे, वहां देवता नहीं जाते थे। शिव पशुपति हैं, मतलब सभी जीवों के देवता भी हैं। इसलिए सारे जानवर,सारे जीव जंतु, महादेव के विवाह में उपस्थित हुए। यहां तक कि भूत-पिशाच और विक्षिप्त लोग भी उनके विवाह में मेहमान बन कर पहुंचे। उनकी आपस में बिल्कुल नहीं बनती थी। मगर यह तो शिव का विवाह था, इसलिए उन्होंने ...