स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर आगरा फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा वर्मा जी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन
आगरा। परम श्रद्धेय नेताजी पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री 8 बार विधायक 1 बार MLC 7 बार के लोकसभा सांसद स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर आगरा फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा वर्मा जी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया। सभी वरिष्ठ नेताओ कार्यकर्ताओ ने माननीय नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने माल्यार्पण किया नेताजी के संघर्षील जीवन पर चर्चा हुई। श्री कृष्ण वर्मा ने कहा नेताजी किसानों गरीबों मजदूरों असहाय के लिए भगवान सुरूप थे। नेताजी के मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ फैसले जो सदा सदा के लिए याद किए जाएंगे जैसे मंडी में लगने वाली किसानों पर चुंगी को खत्म करना सरकारी हॉस्पिटल में पर्चे को 1 रूपये करना रक्षा मंत्री रहते हुए शहीद फौजियों का पार्थिव शव उनके परिवार तक पहुंचाना जैसे उनके फैसलों को सदा याद किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा मुलायम सिंह यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ, समाजवादी व्यक्ति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे। छह दशक से अधिक के अपने राजनीतिक जीवन के दौरान, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तीन कार्यकालों तक सेवा की, और भारत सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। मुख्य रूप से संचालन देवेंद्र यादव द्वारा, राम सहाय यादव,वरिष्ठ सपा नेता श्याम भोजवानी,राजपाल यादव, राहुल चतुर्वेदी,नितिन कोहली, पप्पू यादव, वीरेंद्र चौहान, किशन यादव, राकेश अग्रवाल, मधुकर अरोड़ा,पिंटू यादव, मुकेश यादव, मनमोहन शर्मा, सौरभ दुबे,रामगोपाल बघेल ,आजाद सिंह जाटव, पवन प्रजापति, प्रहलाद सिंह गुर्जर, तेजवीर सिंह, इमरान कुरेशी, मुवीन खान, बलविंदर सिंह जाटव, सुलेखा, असलम वारसी, बच्चू सिंह निषाद ,राकेश धनकर , पिंटू यादव, अनूप यादव ,शिवपाल यादव, गुड्डी भारती,विनोद श्रोतिया,पठान आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment