Posts

दक्षिणमुखी श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर,(जंगल वाले बाबा) माल रोड पर भक्ति व संगीत से सजा सुंदरकांड पाठ

Image
आगरा। प्राचीन श्री दक्षिणमुखी संकटमोचन हनुमान मंदिर, माल रोड आगरा पर मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और संगीतमय वातावरण के बीच दीक्षित परिवार एवं बाबा के भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा पूर्वक किया गया। मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो उठा, जहाँ भजन सम्राट बिरज किशोर भैया जी ने सुंदरकांड के भावपूर्ण प्रसंगों को मधुर भजनों के माध्यम से प्रस्तुत कर भक्तों को प्रभु श्रीराम की भक्ति में भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य फूल-बंगला सजावट सजाया गया, बाबा का अद्भुत श्रृंगार , जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए, भक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बताया, सुंदरकांड पाठ के उपरांत भव्य आरती संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के महंत श्री योगेश भारद्वाज जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सुंदरकांड पाठ से मन को शांति, आत्मा को बल और जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है, ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव और भक्ति का संचार होता है। वहीं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा इस प्रका...

पंचदिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ प्रथम दिन श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ एवं श्रीमद्भागवत गीता पाठ से गूंजा टेऊँराम आश्रम।

Image
आगरा। केदार नगर (शाहगंज) स्थित सद्गुरु स्वामी टेऊँराम आश्रम में चल रहे पंचदिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ आज प्रथम दिन श्रद्धा, भक्ति और सत्संग के भावपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ एवं श्रीमद्भागवत गीता के पावन पाठों की विधिवत आरंभता की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी टेऊँराम आश्रम की मुख्य सेविका भगवंती साजनानी ने ग्रंथ वाचन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस से सराबोर किया। इसके पश्चात सत्संग के माध्यम से भक्तों के मध्य भक्ति एवं ज्ञान की वर्षा हुई, जिससे समूचा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। प्रथम दिन के कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद साजनानी, श्याम भोजवानी, जगदीश मोहनानी, प्रताप राय, मनीष, अमित, रेखा, बेबी, वैशाली, शीला, भावना, जानकी, पूजा, चंद्रा एवं वंदना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा

सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के गद्दीनशीन स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के आगमन से आगरा धर्ममय केदार नगर (शाहगंज) स्थित टेऊँराम आश्रम सहित शहर भर में होंगे विविध धार्मिक आयोजन

Image
आगरा। सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के गद्दीनशीन एवं आचार्य सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के पावन आगमन के उपलक्ष्य में आगरा नगरी श्रद्धा, भक्ति और सत्संग की दिव्य धारा से सराबोर होने जा रही है, इस अवसर पर सद्गुरु स्वामी टेऊँराम आश्रम, केदार नगर (शाहगंज) सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 32वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) से 07 फरवरी 2026 (शनिवार) तक पाँच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। 03 फरवरी को प्रातः 9 बजे श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ एवं श्रीमद्भागवत गीता के पावन पाठों का शुभारंभ होगा। 05 फरवरी 2026 (गुरुवार) को प्रातः 8 बजे हवन एवं प्रेम प्रकाशी ध्वजारोहण संपन्न किया जाएगा। 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे 22वां सामूहिक जनेऊ संस्कार श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा। 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 5:30 बजे प्रभात फेरी, 7:30 बजे पोषाक पहनान तथा प्रातः 8 बजे से बाल सत्संग का आयोजन होगा, सायंकाल श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ एवं श्रीमद्भागवत...

विराट हिंदू महासभा सम्मेलन में श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने दिया सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश

Image
आगरा। 1 फरवरी 2026 को त्रिदेव फार्म हाउस कालिंदी विहार आगरा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।  इस कार्यक्रम में किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार आगरा के शिक्षकों और विद्यार्थियों का पूर्ण रूप से सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश ,जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा ,चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप), जुगल किशोर जी (कथावाचक) , श्रीमती सुनैना नाथ (विद्यालय प्रधानाचार्य), श्रीमती निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल) के द्वारा भारत मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।  इस अवसर पर किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार के बच्चों ने सरस्वती मां और चारों युगों के संदर्भ में प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध और आनंदमय कर दिया। वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होना हम सभी के लिए गौरवपूर्ण की बात है। हम सभी को ऐसे सम्मेलन में शामिल होकर हिंदू सभ्यता को आगे बढ़ाना चाहिए और सभी ...

आगरा वनस्थली विद्यालय में गांधी जी शहीद दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम

Image
आगरा। दिनांक 30-01-26 को आगरा वनस्थली विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के आदर्शों, सत्य और अहिंसा के मार्ग से प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल जी (मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डाक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर), मुकेश सर (विद्यालय एच ओ डी),दिनेश सर (विद्यालय कॉर्डिनेटर) और सभी शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।  इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और देश के लिए किए गए बलिदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया। इस अवसर पर स्मार्ट क्लास के माध्यम से महात्मा गांधी जी के जीवन पर ...

क्षेत्र बजाजा में एक बार फिर ज़िंदादिली और परोपकार की मिसाल देखने को मिली, जहाँ बाग मुजफ्फर खान निवासी समाजसेवी दानदाता विनोद कुमार गोयल ने विद्युत मोक्ष धाम समिति को एक 10 किलोग्राम क्षमता वाला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान स्वरूप भेंट किया।

Image
आगरा। (बजाजा) जब समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव जीवित रहता है, तभी मानवता सुरक्षित रहती है,आगरा के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बजाजा में एक बार फिर ज़िंदादिली और परोपकार की मिसाल देखने को मिली, जहाँ बाग मुजफ्फर खान निवासी समाजसेवी दानदाता विनोद कुमार गोयल ने विद्युत मोक्ष धाम समिति को एक 10 किलोग्राम क्षमता वाला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान स्वरूप भेंट किया। यह जीवनरक्षक उपकरण भविष्य में आपात परिस्थितियों में ज़रूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा के लिए उपयोग में लाया जाएगा, इस पुनीत अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री ओम टंडन, उपाध्यक्ष श्री विष्णु गर्ग, महामंत्री श्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल, प्रबंधक श्री शिवकुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, श्याम भोजवानी, माता प्रसाद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दान अवसर पर विनोद कुमार गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी ने भावुक शब्दों में कहा, “नेक बनो, एक बनो और हमेशा ज़रूरतमंदों की सेवा करते रहो, सच्चा सुख दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि बजाजा क्षेत्र की पहचान केवल व्यापार से नहीं, बल...

चार राज्यों के 151 परिवारों ने किया सामूहिक एकादशी उद्यापन -हरि कीर्तन में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, गणेश वंदना से हुई उद्यापन की शुरूआत

Image
आगरा। श्री हरि बोल सेवा समिति की ओर से सामूहिक 11वें एकादशी उद्यापन की बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में शुरुआत हो गयी। शुभारंभ पार्षद मुरारी लाल गोयल और संस्थापक भोला नाथ अग्रवाल ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रथम दिन आचार्य विष्णु दत्त शास्त्री ने 26 एकादशी अध्यायों का रसपान करते हुए श्रद्धालु हरि संकीर्तन में भाव-विभोर हो गए। समिति ने अतिथि, यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का फलाहार कराया।   अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने बताया कि एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सात्विकता, स्वास्थ्य और सौभाग्य का उदय होता है। सामूहिक कार्यक्रम के जरिए फिजूलखर्ची रोकना एवं समाज में सनातन धर्म की स्थापना करना समिति का प्राथमिक उद्देश्य है।  महामंत्री विक्की गर्ग ने बताया कि जया एकादशी उद्यापन में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के 151 जोड़ो ने सामूहिक रूप से एकादशी उद्यापन किया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन, 9 बजे हवन पूजन, 10 बजे आरती और 1 बजे सामूहिक प्रसादी के साथ समापन होगा। आयोजन की व्यवस्थाएं उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, विनय व...