Posts

वंडरफुल जैनिज़्म-6 का शुभारंभ, युवाओं ने लिया आत्म-विकास और सकारात्मक जीवन का संदेश

Image
आगरा। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में जैन धर्म, दर्शन और जीवन मूल्यों पर आधारित ‘वंडरफुल जैनिज़्म-6’ का शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हुआ। संत चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य भगवान श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के सुयोग्य शिष्यों, जगत विख्यात ‘गूगल बाबा’ श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आयोजित सत्र में बड़ी संख्या में युवा, युवतियां, पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम में मुनि संघ का पाद प्रक्षालन भक्तों द्वारा किया गया। मुनि श्री समत्व सागर महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों में कहा कि जीवन की सुबह और शाम के बीच के समय को सार्थक ढंग से जीना ही वास्तविक जीवन कला है। उन्होंने युवाओं को स्वतंत्रता और स्वच्छंदता के अंतर को समझाते हुए श्रेष्ठ चरित्र, सकारात्मक सोच और अच्छे कर्मों के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। मुनि श्री के प्रेरक प्रवचनों से प्रभावित युवाओं ने उत्साहपूर्वक “Proud to be a Jain” का उद्घोष किया। सत्र में युवाओं को आत्म-विकास, व्यक्तित्व निर्मा...

श्रीजगन्नाथ मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया झूलन महोत्सव, फूल पत्तों से सजे मनमोहक और प्राकृतिक झूले में बिराजे श्रीराधा-कृष्ण

Image
  आगरा। हरे राम हरे कृष्णा का संकीर्तन की भक्तिमय स्वलहरियां और झूले में बिराजे ब्रज की पटरानी संग कन्हैया। मंदिर परिसर में हर तरफ फूलों की महक और हरियाली की छटा छायी थी। श्रीजगन्नाथ मंदिर में भक्तिभाव के साथ झूलन महोत्सव का आयोजन किया गया। मोगरे के पुष्पों व अशोक व आम के पत्रों से श्रीहरि व राधारानी के लिए मनमोहक झूला सजया गया। सिर पर मोरमुकुट और हाथों में बांसुरी लिए राधा रानी संग झूले में बिराजे कन्हैया को झोंटा देने के लिए भक्तों में होड़ लगी थी। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आज झूलन महोत्सव के तहत संकीर्तन, आकर्षक झांकियां और फूल बंगले का आयोजन किया गया। मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने श्रीकृष्ण जन्म कथा का वर्णन करते हुए बताया कि झूलन यात्रा महोत्सव 28 अगस्त तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत मंदिर परिसर में कथा, कीर्तन र फूल बंगला सजेगा। मंदिर में आज श्रीजगन्नाथ भगवान संग बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का भी विशेष श्रंगार किया गया। फूलों सं महकते फूल बंगला और मनमोहक गुलाबी रंग की पोशाक में सजे भगवान के दर्शन कर हर भक्त बलईयां लेते नजर आए। इस अवसर पर मुख्य ...

नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप 2026 में गूंजा श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय का सामूहिक पाठ

Image
स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट एवं केएमआई, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय ने किया आयोजन  हस्तलेखन के साथ संस्कार और संस्कृति का संदेश, देशभर के प्रतिभागियों को किया सम्मानित आगरा। स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट एवं कन्हैया लाल मानिक लाल मुंशी हिंदी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप (एनपीसी) 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतियोगिता में शामिल हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हस्तलेखन कला के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा, आध्यात्मिक चेतना और दिव्यांग प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष एवं कुलपति प्रो. आशु रानी, मुख्य अतिथि डॉ. सुशील गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. प्रांजल शर्मा, अनिमेष दयाल एवं शुभी दयाल, कार्यक्रम संयोजक प्रो प्रदीप श्रीधर, निदेशक कन्हैया लाल मानिक लाल मुंशी हिंदी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ, स...

र्क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, 6 सितंबर को होगी राष्ट्रव्यापी परीक्षा

Image
क्रीड़ा भारती ने किया 'क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा' के पोस्टर का विमोचन, युवाओं में खेल, संस्कार और राष्ट्रभावना बढ़ाने पर जोर आगरा। क्रीड़ा भारती द्वारा 'क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026' के सफल आयोजन और उसकी तैयारियों को लेकर कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस राष्ट्रव्यापी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन में खेलों के प्रति ज्ञान, जागरूकता और रुचि को बढ़ाना है। बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्णय:  * परीक्षा की तिथि: देशभर में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन रविवार, 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा।  * पोस्टर विमोचन: क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक आदरणीय राजेश कुलश्रेष्ठ जी द्वारा परीक्षा के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।  * प्रचार-प्रसार: परीक्षा में अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।  * आयोजन का उद्देश्य: क्रीड़ा भारती इस परीक्षा के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली, उच्च संस्कार और राष्ट्रभावना का विकास कर...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय 'अभिक्षेत्र- चैप्टर 5' का समापन, सेंट एंड्र्यूज ने जीती ओवरऑल रोलिंग ट्रॉफी

Image
स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा जी की स्मृति में 'स्वरांजलि' व 'नाद' का सफल आयोजन, युवा संगीत प्रतिभाओं ने बिखेरा जादू आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक शिक्षकों में से एक स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा जी के संगीत के प्रति समर्पण को श्रद्धांजलि स्वरूप दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता 'अभिक्षेत्र- चैप्टर 5' का आयोजन दिनांक 22 एवं 23 अगस्त को किया गया। इसमें आगरा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 'स्वरांजलि' एवं 'नाद' दो श्रेणियों में किया गया। पहले दिन स्वरांजलि में 17 में से 9 और नाद में 13 में से 7 विद्यालयों का चयन हुआ, जिन्होंने फाइनल राउंड में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल: संगीत जगत की प्रतिष्ठित विभूतियों ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया:  * डॉ. शोभी माथुर (स्वर कोकिला, प्रख्यात शास्त्रीय व सुगम संगीत साधिका, आकाशवाणी की हाई ग्रेड आर्टिस्ट)  * श्री क्रिस्टी लाल (प्रख्यात संगीतज्ञ व संगीतकार)  * डॉ. मंजरी शुक्ला (प्रभाकर उपाधि प्राप्त प्रख्यात...

आगरा की धरती पर फिर गूंजेगी मुरारी बापू की अमृतवाणी- 15 सितंबर से नौ दिवसीय रामकथा, हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा श्रीराम भक्ति और कथा रस का दिव्य संयोग

Image
दिल्ली गेट हरीपर्वत स्थित चोखो जीमन रेस्टोरेंट में करूणानिधान परिवार द्वारा आयोजित होने जा रही श्री राम कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते ललित गुप्ता, सतीश कुमार शाह, मनीष मित्तल, मनोज त्रिपाठी, अंशुल गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, देवेश शाह, संजीव जैन, राकेश गुप्ता, विजय सिंह, अमित पोद्दार आदि। आगरा। श्रीराम की भक्ति, मर्यादा और प्रेम का संदेश लेकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामकथावाचक मुरारी बापू एक बार फिर आगरा की पावन धरती पर पधारने जा रहे हैं। लंबे अंतराल के बाद बापू की अमृतवाणी का लाभ आगरा के श्रद्धालुओं को मिलने जा रहा है। आगामी 15 सितंबर से 23 सितंबर तक फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग ग्राउंड में नौ दिवसीय भव्य रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक उमंग दिखाई दे रही है। रामकथा के आयोजन की घोषणा को लेकर हरी पर्वत, दिल्ली गेट स्थित चोखो जीमन रेस्टोरेंट में उद्घोषणा समारोह आयोजित किया गया। उद्घोषणा समारोह का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े ललित गुप्ता और सतीश कुमार शाह ने बताया कि आ...

जैन समाज की बेटियों के लिए निःशुल्क स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप आयोजित

Image
मुनि श्री समत्व सागर महाराज ने बालिकाओं को आत्मचिंतन और गलतियों से सीखने का दिया संदेश आगरा। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में भारतीय जैन संघटना (BJS) द्वारा श्रुत मंथन वर्षायोग समिति, छीपीटोला के सहयोग से जैन समाज की बेटियों के लिए निःशुल्क स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संत चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य भगवन श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के सुयोग्य शिष्यों, जगत विख्यात ‘गूगल बाबा’ श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं मुनि श्री के पाद प्रक्षालन के साथ किया गया। मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए जीवन में आत्मचिंतन, अपने कार्यों के कारणों को समझने और गलतियों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अपनी कमियों को पहचानना और सही दिशा में निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। व्यक्ति यदि अपनी पुरानी गलतियों से सीख ले, तो वह जीवन में बे...