Posts

पंचवटी कॉलोनी में नवरात्र पर भजन-कीर्तन एवं महाआरती आयोजित

Image
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महिला मंडल द्वारा मां भगवती की आराधना के लिए भजन-कीर्तन एवं संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया। सुसज्जित मंदिर और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मां के दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माता रानी की आराधना की। मधुर भजनों और माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। महिला मंडल की सदस्यों ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करते हुए सामूहिक रूप से भजन प्रस्तुत किए। संगीतमय महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वकल्याण की कामना की। इस अवसर पर सुमन चाहर, कंचन चौधरी, चांदनी भोजवानी, उषा सिंह, कल्पना रावत, मधु शर्मा, गीता आहूजा, सरिता सिंघवी, संतोष गुप्ता, मंजू शर्मा, सुमन, ममता, संजू, स्वाती, जुली, शिखा, रिचा, वीना, मंजू दत्ता, राजकुमारी एवं संगीता सहित समस्त महिला मंडल की सदस्याएं एवं पंचवटी परिवार के श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल का यह आयोजन सामूहिक आस्था, भक्ति एवं पंचवटी परिवार की सामाजिक एकता और पारिवारिक सद्भाव का सुंदर उदाहरण रहा।  संवाददाता धर्मेंद्र ठ...

125 श्रद्धालुओं की पावन धार्मिक यात्रा गुरुद्वारा बंदी छोड़ ग्वालियर व मचकुंड धौलपुर के लिए रवाना

Image
आगरा। सुखमनी सेवा सभा के तत्वावधान में वीर महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में 125 श्रद्धालुओं की पावन धार्मिक यात्रा गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधु नगर से गुरुद्वारा बंदी छोड़ ग्वालियर एवं गुरुद्वारा मचकुंड, धौलपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा से पूर्व गुरुद्वारा गुरु का बाग में गुरु महाराज के चरणों में अरदास की गई। इसके बाद दो बसों से संगत ने जयकारों की गूंज के बीच प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान संगत ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ चाय का प्रसाद ग्रहण किया तथा गुरु महाराज के चरणों में नमन कर अरदास की। संगत द्वारा शब्द-कीर्तन एवं गुरु सिमरन करते हुए गुरु का शुकराना किया गया। श्रद्धालुओं में धार्मिक यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान संगत द्वारा गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़, ग्वालियर में दर्शन किए जाएंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी स्थान पर सिख धर्म के छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने जहांगीर की कैद से 52 राजाओं को मुक्त कराया था। इसी कारण यह स्थान ‘दाता बंदी छोड़’ के नाम से प्रसिद्ध है। इसके साथ ही संगत गुरुद्वारा मचकुंड, धौलपुर में भी दर्शन करेगी। बताया जाता है ...

मेहंदी की खुशबू और रंगोली के रंगों से सजा दशहरा उत्सव, 175 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Image
बाग मुजफ्फर खां स्थित मुरारी लाल खत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज में दशहरा मेला स्वागत समिति द्वारा आयोजित मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागी। मोर, विश्व शांति, चिकित्सक, दीपावली और नवरात्रि की आकृतियों से सजी रंगोलियां बनीं आकर्षण का केंद्र, 20 अक्टूबर को होंगे प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार वितरित आगरा। दशहरा मेला स्वागत समिति के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को मुरारी लाल खत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज, बाग मुजफ्फर खाँ में किया गया। प्रतियोगिता में 175 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और हुनर का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक मेहंदी डिजाइनों ने आयोजन को उत्सवी रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बीना लवानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता को रंगों और कलात्मक आकृतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में मोर, विश्व शांति दिवस, चिकित्सक, दीपावली और नवरात्रि सहित विभिन्न विषयों पर बनाई ग...

भगवान श्री महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती पर 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर की गई भव्य महाआरती

Image
  आगरा। भगवान श्री महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर आज मदिया कटरा, आगरा स्थित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष अग्रवाल युवा संगठन (रजि.), आगरा द्वारा 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य महाआरती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपों की जगमगाहट एवं भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान श्री महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती की गई। उपस्थित अग्रबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में एकता, भाईचारे, सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक ऋषभ अग्रवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल जी, श्री नितेश अग्रवाल, श्री शीतल अग्रवाल एवं अंबुज अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मयंक अग्रवाल सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

महाराजा अग्रसेन के जयकारों संग निकली अग्रसेन जयन्ती की सोभायात्रा

Image
आगरा। सद्भावना पार्क समिति कमला नगर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में भव्य शोबायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे आकर्षक झांकी थी 18 राजकुमार व नौ देवियों का डोला था। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों व समिति के पदाधिकारियों ने भगवान अग्रसेन महाराज व राजकुमार और देवियों की आरती कर किया।  भगवान अग्रसेन के जयकारों और बंडबाजों संग झूमते गाते सौकड़ों स्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा अग्रवाल सेवा सदन पर सम्पन्न हुई। शोबायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विध्नविनाशक गणपति उसके बाद महादेव, मां लक्ष्मी की झांकी थी। इस अवसर पर मुक्य रूप से राकेश गर्ग, समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विनोद गर्ग, महेश अग्रवाल संरक्षक, अनिल गोयल, डॉ. तरुण सिंघल, अभिषेक अग्रवाल डीसीपी आगरा, राकेश मंगल एवं पार्क के सभी पदाधिकारी शामिल थे।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

समाजवादी पार्टी की सरकार ने 2003 भगवान अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, लेकिन 2017 में योगी सरकार ने निरस्त कर दिया, अब 2027 में अखिलेश सरकार बनने पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा : विनय अग्रवाल

Image
 भगवान अग्रसेन के समाजवाद को डॉ लोहिया और मुलायम सिंह जी ने आगे बढ़ाया अखिलेश जी आगे बढ़ा रहे हैं आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर प्रदेशभर में भगवान महाराजा अग्रसेन जी की जयंती तथा प्रखर समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती आज दिनांक 11 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहाबाद रोड पर मनाई गई। इसी क्रम में आगरा में भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के आगरा दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2003 में समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में भगवान महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे वर्ष 2017 में भाजपा सरकार ने निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भगवान महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश पुनः घोषित किया जाएगा। विनय अग्रवाल ने कहा कि भगवान महाराजा अग्रसेन जी का समाजवाद अनूठा, व्यावहारिक और म...

क्षमा वाणी पर्व पर आचार्य श्री विमल सागर जी की जन्म जयंती महोत्सव मनाया गया

Image
  आगरा, 11 अक्टूबर 2026। परमपूज्य सन्मार्ग दिवाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर जी महामुनिराज की जन्म जयंती महोत्सव एवं क्षमा वाणी पर्व के पावन अवसर पर मेधावी छात्र-छात्रा, वरिष्ठजन, त्यागी वृती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया ल यह आयोजन *आज, रविवार 11 अक्टूबर 2026 को आचार्य श्री शांति सागर सभागार, एम.डी. जैन, हरीपर्वत, आगरा में हुआ l कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार जैन (अरुण कैमिस्ट परिवार, बाग मुजफ्फर खां)*, *गौरव अतिथि श्री मोहित जैन (ट्रांस यमुना कॉलोनी)*, *चित्र अनावरण कर्ता श्री ब्रजेश, विपुल एवं मुकुल जैन परिवार (रॉयल क्राउन प्लाजा)* तथा *दीप प्रज्ज्वलन कर्ता श्री प्रमोद, प्रशांत एवं एकता जैन परिवार (गणपति किंग्स काउंटी)* होंगे। मंच सम्मान श्री विवेक-शिल्पी जैन परिवार एवं प्रतिभा सम्मान श्री कमल कुमार जैन परिवार द्वारा किया गया। संस्था के *अध्यक्ष श्री अवनि कुमार जैन (73), उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार जैन, श्री मनोज कुमार जैन, कोषाध्यक्ष श्री अजय कुमार जैन, महामंत्री श्री सुनील कुमार जैन, श्री राजीव जैन केसरी , राहुल जैन एवं मीडिया प्रभारी श्री विप्लव ज...