पंचवटी कॉलोनी में नवरात्र पर भजन-कीर्तन एवं महाआरती आयोजित


आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महिला मंडल द्वारा मां भगवती की आराधना के लिए भजन-कीर्तन एवं संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया। सुसज्जित मंदिर और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मां के दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माता रानी की आराधना की।

मधुर भजनों और माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। महिला मंडल की सदस्यों ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करते हुए सामूहिक रूप से भजन प्रस्तुत किए। संगीतमय महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर सुमन चाहर, कंचन चौधरी, चांदनी भोजवानी, उषा सिंह, कल्पना रावत, मधु शर्मा, गीता आहूजा, सरिता सिंघवी, संतोष गुप्ता, मंजू शर्मा, सुमन, ममता, संजू, स्वाती, जुली, शिखा, रिचा, वीना, मंजू दत्ता, राजकुमारी एवं संगीता सहित समस्त महिला मंडल की सदस्याएं एवं पंचवटी परिवार के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महिला मंडल का यह आयोजन सामूहिक आस्था, भक्ति एवं पंचवटी परिवार की सामाजिक एकता और पारिवारिक सद्भाव का सुंदर उदाहरण रहा।

 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई