Posts

महाराज पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा अनावरण को लेकर भाजपा नेता शीटू चौहान का संकल्प, अष्टमी को रखेंगे उपवास

Image
पीले चावल बांटकर गांव-गांव और घर-घर लोगों को करेंगे जागरूक एत्मादपुर। भाजपा नेता शीटू चौहान (सीटू चौहान) ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुढ़ी चौराहे पर भव्य महाराज पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण के ऐतिहासिक फैसले को लेकर बुलाई गई थी। इस अनावरण से उत्साहित होकर भाजपा नेता ने क्षेत्र की जनता से एक विशेष अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शीटू चौहान ने कहा कि महाराज पृथ्वीराज चौहान हमारे गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। अष्टमी को रखेंगे उपवास, पीले चावल बांटकर करेंगे जागरूक क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने और इस ऐतिहासिक पल से जोड़ने के लिए शीटू चौहान ने एक बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वह अष्टमी के दिन उपवास (व्रत) रखेंगे। इसके साथ ही, वह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के गांवों और घर-घर जाकर लोगों के बीच पीले चावल (निमंत्रण के रूप में) बांटेंगे। शीटू चौहान ने ...

साझी विरासत, साझा संस्कृति: भारत-श्रीलंका के रिश्तों पर कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय मंथन

Image
भारत और श्रीलंका के सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित बौद्ध दर्शन, नारी जीवन, संगीत परंपराओं और पर्यटन के माध्यम से दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत पर हुआ विचार-विमर्श कोलंबो, श्रीलंका। स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय दूतावास, श्रीलंका; डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा तथा श्रीलंका हिंदी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारत एवं श्रीलंका : सामाजिक तथा सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, कोलंबो में किया गया। संगोष्ठी में भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक, धार्मिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने, बौद्ध दर्शन की प्रासंगिकता तथा दोनों देशों की साझा विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुरूप अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर भारतीय दूतावास, कोलंबो के प्रथम सचिव (ईएंडसी) सौरभ सभलोक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी विशिष्ट अतिथि रहीं...

श्री रामलीला महोत्सव 2026: प्रभु श्रीराम और सुग्रीव का मिलन बना भक्ति, विश्वास और मित्रता का अद्भुत प्रसंग

Image
हनुमानजी की भक्ति, सुग्रीव की पीड़ा और बाली वध की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर आगरा। उत्तर भारत की प्रमुख श्रीरामलीला में शुक्रवार को सुग्रीव मिलन, बाली वध और वर्षा ऋतु वर्णन की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम और सुग्रीव की पहली भेंट, हनुमानजी का अपने आराध्य को पहचानकर भावविभोर हो उठना और अन्याय से पीड़ित सुग्रीव को न्याय का भरोसा मिलना, इन प्रसंगों ने रामलीला मैदान में उपस्थित श्रद्धालुओं को भावनाओं से भर दिया। लीला ने संदेश दिया कि सच्ची मित्रता विश्वास पर टिकी होती है और धर्म के मार्ग पर चलने वाले को अंततः न्याय का साथ मिलता है। रामलीला मैदान में बुधवार को दर्शकों की भारी भीड़ रही। आधुनिक संसाधनों, प्रभावशाली प्रकाश व्यवस्था और ध्वनि संयोजन के बीच मंचित लीलाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। हनुमानजी को मिला अपने आराध्य का सान्निध्य लीला का आरंभ उस भावुक प्रसंग से हुआ, जब माता सीता की खोज में वन-वन भटकते प्रभु श्रीराम और अनुज लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे। उधर, अपने भाई बाली के भय से पर्वत पर शरण लिए बैठे सुग्रीव ने दो तेजस्वी राजकुमारों क...

मां शारदा के नवरात्रि पर्व पर भक्ति एवं डांडिया उत्सव आयोजित

Image
महिला मंडली ने भजनों से बांधा समां, डांडिया उत्सव में उत्साहपूर्वक लिया भाग आगरा। शाहगंज स्थित सात मोहल्ला, सोरों कटरा के पास साध रतूराम साहिब दरबार में मां शारदा के नवरात्रि पर्व के अवसर पर भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडली ने मां शारदा की भेंटों एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात आयोजित डांडिया उत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मां की आराधना की। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां शारदा से अपने परिवारों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर शांति गंगवानी, चांदनी भोजवानी, मीना कल्यानी, सुनीता, पुष्पा, दुर्गा, मुस्कान, मानवी, भानु, हेमा, रेखा, भारती, चाहत, विद्या, रितु, लक्ष्मी, जिया, हिमांशी सहित महिला मंडली की सदस्य उपस्थित रहीं।

24 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगे चश्मे, सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Image
कंपोजिट स्कूल, मालवीय कुंज, तोता का तालाब में लायंस क्लब प्रयास द्वारा लगाए गए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में बच्चों का नेत्र परीक्षण करते डॉक्टर्स। पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सहयोग से मालवीय कुंज के कंपोजिट स्कूल में हुई बच्चों की आंखों की जांच आगरा। सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास की ओर से पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सहयोग से कंपोजिट स्कूल, मालवीय कुंज, तोता का तालाब में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का पता लगाने और जरूरतमंद बच्चों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई। क्लब की ओर से 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों के चश्मे बनवाए जाएंगे, ताकि आंखों की कमजोरी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। समय पर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान और चश्मे उपलब्ध होने से बच्चों को पढ़ने-लिखने में सुविधा मिलेगी तथा वे अपनी शिक्षा पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। क्लब सदस्यों ने इस सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए ...

भारत-श्रीलंका की साझा विरासत दोनों देशों की आत्मीयता का सेतु: प्रो. आशु रानी

Image
बुद्धिस्ट एवं पाली विश्वविद्यालय, कोलंबो में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ केएमआई, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के दल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों पर हुआ मंथन कोलंबो, श्रीलंका। भारत और श्रीलंका के संबंध केवल भौगोलिक निकटता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा इतिहास, धर्म, दर्शन, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं की ऐसी विरासत हैं, जो सदियों से दोनों देशों को एक-दूसरे से जोड़ती आई है। इस विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना और शैक्षणिक-सांस्कृतिक संवाद को विस्तार देना समय की आवश्यकता है। यह विचार डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी ने बुद्धिस्ट एवं पाली विश्वविद्यालय, कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इंडिया एंड श्रीलंका–2026’ में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई), डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के लिए यह गौरवपूर्ण अवसर रहा, जब कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में केएमआई के...

कुत्तों को खाना खिलाने पर कैफे संचालक पर जानलेवा हमला- सिकन्दरा थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर न करने पर कैस्पर्स होंम, पीएफए व एसपीसीए के सदस्यों ने डीसीपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Image
 आगरा। बेजुबानों का पेट भरने के लिए उन्हें खाना देना भी अब अपराध बन गया है। सिकन्दरा भावना एस्टेट स्थित कैफे संचालक रवि चतुर्वेदी के साथ मारपीट कर उनका सिर इसलिए फोड़ दिया गया कि वह अपनी दुकान के सामने कुत्तों को खाना डालते थे। उन्होंने कुछ लोगों पर जान से मारने, मारपीट करने, गाली-गलौज करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। सिकन्दरा थाना पहुंचने पर एफआईआर इस शर्त पर लिखने को कहा गया कि जानलेवा हमले की बात न लिखी जाए।इस पर आज कैस्पर्स होम, पीएफए और एसपीसीए के सदस्यों संग पीड़ित ने डीसीपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जहां एफआईआर करने का आश्वासन दिया गया।  प्रार्थना पत्र के अनुसार, रवि चतुर्वेदी पुत्र स्वर्गीय सतीश चंद्र चतुर्वेदी, निवासी ए-314, राम रघु आनंदा फेज-2, आगरा ने बताया कि उनकी सोसायटी के सामने टी-पॉइंट पर उनका कैफे संचालित है। आरोप है कि कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनके साथ बर्बरता की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पीड़ित ने अपने कैफे को हुए नुकसान का अनुमान एक लाख रुपये से अधिक बताया है। उन्होंने ...