मां शारदा के नवरात्रि पर्व पर भक्ति एवं डांडिया उत्सव आयोजित

महिला मंडली ने भजनों से बांधा समां, डांडिया उत्सव में उत्साहपूर्वक लिया भाग

आगरा। शाहगंज स्थित सात मोहल्ला, सोरों कटरा के पास साध रतूराम साहिब दरबार में मां शारदा के नवरात्रि पर्व के अवसर पर भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडली ने मां शारदा की भेंटों एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसके पश्चात आयोजित डांडिया उत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मां की आराधना की। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां शारदा से अपने परिवारों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर शांति गंगवानी, चांदनी भोजवानी, मीना कल्यानी, सुनीता, पुष्पा, दुर्गा, मुस्कान, मानवी, भानु, हेमा, रेखा, भारती, चाहत, विद्या, रितु, लक्ष्मी, जिया, हिमांशी सहित महिला मंडली की सदस्य उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई