आम आदमी पार्टी का प्रादेशिक सदस्यता अभियान पूरे उत्तर प्रदेश के साथ साथ जिला आगरा में भी जारी रहेगा*-*पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी


आगरा। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी के निर्देश पर कल से पूरे उत्तर प्रदेश व ब्रिज प्रांत के सभी जिलों में सदस्ता अभियान की शुरुआत की गई थी। जिला आगरा में पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में आज अन्ना आइकॉन सिकंदरा पर सदस्यता अभियान चलाया गया। लगातार बन रहे नए सदस्यों ने आम आदमी पार्टी के प्रति अपना रुझान दिखाया एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को वोट देने के लिए प्रतिबद्ध हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा की इस सदस्यता अभियान की यही खासियत है की इस अभियान से हर तबके का व्यक्ति पार्टी व पार्टी की नीतियों से जुड़ेगा। ये अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा और पूरे जिला आगरा में प्रत्येक विधानसभा तक जाएगा। आज के सदस्यता अभियान में तमाम साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और शामिल होकर पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव संजय सिंह, हर्ष कुमार सिंह , राजेंद्र वरुण, पंकज चावला, अनिल सिंह आदि लोग रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट.........

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश