डेस्पेडीडा थीम पर आधारित, कक्षा बारहवीं साल 2024-25 के छात्रों के लिए, आशीर्वाद समारोह का आयोजन 1 फरवरी 2025 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया गया।








आगरा। जीवन के कदम-कदम पर सफलता मिलती रहे, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ डेस्पेडीडा थीम पर आधारित, कक्षा बारहवीं साल 2024-25 के छात्रों के लिए,आशीर्वाद समारोह का आयोजन 1 फरवरी 2025 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कक्षा ग्यारह के छात्रगण- सृष्टि, गौरी, आराध्य, वरादा व श्रव्या ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि- तूलिका कपूर, निर्णायक मंडल की सदस्या- श्रीमती अंकिता माथुर, श्रीमती संगति बंसल, श्रीमती रिचा बंसल विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अतिथिगण* तथा कक्षा बारह के विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। अतिथिगण के द्वारा प्रज्वलित दीप को छात्रों ने एक-दूसरे को सौंपते हुए ज्ञान पथ को आलोकित करते रहने का संकल्प लिया। छात्रों को स्मृति स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कक्षा ग्यारह के छात्रों के द्वारा की गई नृत्य-गायन की प्रस्तुति ने समारोह को आनंदमय कर दिया। वरिष्ठ वर्ग की शैक्षणिक समन्वयिका श्रीमती शालिनी देव ने* छात्रों के साथ व्यतीत की गई रोचक स्मृतियों का वर्णन करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम के द्वारा लक्ष्य हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। सत्र 2024-25 के विद्यालय छात्र प्रमुख पलिन विक्रम तथा छात्रा प्रमुख आराध्या जैन ने विद्यालय से संबंधित रोचक मधुर स्मृतियों का वर्णन करके शिक्षकों के साथ ही छात्रों को भी भावुक कर दिया।

निर्णायकों के द्वारा पूछे गए प्रश्न-उत्तर के अंतिम चक्र में सतर्कतापूर्वक तथा बुद्धिमत्तापूर्ण उत्तर देकर मिस प्रिल्यूड का खिताब छात्रा-महक नागपाल तथा मास्टर प्रिल्यूड का खिताब छात्र-पलिन विक्रम सिंह ने अपने नाम किया। मिस फेयरवेल (ला एलिगेंट बेस्ट ड्रेस्ड गर्ल) वैष्णवी माहेश्वरी व मास्टर फेयरवेल (ले एलिगेंट बेस्ट ड्रेस्ड बॉय) निशांत तोमर घोषित किए गए। वरिष्ठ वर्ग की पूर्व शैक्षणिक समन्वयिका स्वर्गीय श्रीमती रूपा प्रकाश के अमूल्य योगदान को चिरस्मरणीय बनाने के लिए उनके पारिवारिकजन - डॉ. सत्य प्रकाश, महाराज त्यागी, जूही सिंह व अनुराग सिंह के द्वारा उनकी स्मृति में वर्ष 2020-21 से आरंभ किए गए द रूपा प्रकाश मेमोरियल मेरिट अवार्ड से सत्र 2024-25 के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मेरिट अवार्ड के अंतर्गत ₹11000 की धनराशि का चेक तथा प्रमाणपत्र कक्षा ग्यारह और बारह के क्रमशः तीन-तीन छात्रों को दिया जाता अवार्ड से सम्मानित छात्र रहे- अंकित जादौन (XI) गौरी चतुर्वेदी (XI), सोहम भटनागर (XI), संस्कृति जग्गी (XII), प्रियाशा भगत (XII), सौम्या पांडे (XII) सत्र 2024-25 में सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ छात्र - *पलिन विक्रम सिंह व आराध्या जैन को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल तथा मुग्धा राणा व महक नागपाल को प्रिंसिपल सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10 में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने वाले 38 छात्रों को विद्यालय के प्रबंधतंत्र की ओर से 17 लाख 19 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्री-प्राइमरी से कक्षा बारहवीं तक प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अनवरत अध्ययन कर रहे 15 छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को परीक्षा में अपना उत्तम प्रदर्शन करने तथा सतत् ज्ञानार्जन हेतु बढ़ते विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के निदेशक ने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कोचिंग संस्थानों की ओर रूख न करने की अपील की। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आशा का दीपक हमेशा जलाए रखना, बस उम्मीद मत छोड़ना, भविष्य जरूर स्वर्णिम होगा। अंत में अपनी भावपूर्ण कविता के द्वारा जसनूर सिंह ने सभी को भावुक कर दिया। कक्षा ग्यारह की छात्रा एंजल गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित कर अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश