हिंदी विभाग द्वारा "हमारा संविधान, हमारा अभिमान" पखवाड़े के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर व्याख्यान का आयोजन


 आगरा। आगरा कॉलेज आगरा द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2025 को शासन द्वारा निर्देशित "हमारा संविधान, हमारा अभिमान" पखवाड़े के अंतर्गत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रो. रामवीर सिंह (पूर्व निदेशक, केंद्रीय हिंदी संस्थान) थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन एवं कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण किया गया। प्रो. उमाकांत चौबे द्वारा विषय प्रवर्तन किया गया। प्रो. रामवीर सिंह ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में डॉ. आंबेडकर के विचारों, उनके संविधान-निर्माण में योगदान तथा सामाजिक न्याय की अवधारणा पर प्रकाश डाला। उनकी संवाद शैली ने विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना जाग्रत की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शेफाली चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रभारी प्रो. सुनीता रानी, प्रो. ममता सिंह, प्रो. चंद्रशेखर शर्मा, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. संध्या यादव, प्रो. सुनीता द्विवेदी, श्री रामप्रकाश पाल, प्रो. अमित चौधरी, डॉ. आनंद सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई