संतान की दीर्घायु व मंगलकामना हेतु उमड़ा श्रद्धा का सैलाब—दशरथ कुंज पर हुआ अहोई अष्टमी का भव्य आयोजन


आगरा। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर मनाई जाने वाली अहोई अष्टमी का पावन पर्व आज पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ दशरथ कुंज, राजेश्वर मंदिर के पास, शमशाबाद रोड पर मनाया गया। महिलाओं ने अपनी संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए दिनभर निर्जल व्रत रखकर माता अहोई की पूजा-अर्चना की।


सुबह से ही वातावरण भक्तिमय रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति से अहोई माता का चित्र बनाकर दीप, रोली, चावल, फल-फूल व मिठाई से पूजन किया, संध्या के समय तारों के दर्शन के बाद विधिपूर्वक कथा सुनकर व्रत का पारण किया गया।

पूरे दिन मंदिरों और घरों में “जय माता अहोई” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गूंजता रहा, सोलह श्रृंगार में सजी श्रद्धालु महिलाएं भक्ति में लीन होकर माता से अपने बच्चों के सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करती नजर आईं।

यह पर्व मातृत्व की ममता और परिवार की मंगलकामना का प्रतीक बनकर आज पूरे शहर में श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर गया इस अवसर पर सुधा शर्मा, मनीषा शर्मा, मधु शर्मा, प्रीति शर्मा, मधु अग्रवाल आदि महिलाएं उपस्थित रही।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई