भक्ति उल्लास और रंगों के संग सजा होली मिलन समारोह
आगरा। माल रोड स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी जंगल वाले बाबा श्री हनुमान मंदिर में होली पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं आध्यात्मिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम महंत योगेश भारद्वाज जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंदिर से जुड़े समस्त श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ होली उत्सव मनाया,बाबा के दरबार में बिरज के रसिया बलवीर सिंह बल्लो रजत शमशाबादी ने एक के बाद एक अपनी सुरीले आवाज का जादू बिखेरा भक्ति भजनों की स्वर लहरियाँ गूंजती रहीं, भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते-नाचते रहे और पूरे परिसर में आध्यात्मिक आनंद का वातावरण छा गया। ग्रहण समाप्त होते ही हिंदुत्व का परिचय देते हुए भक्तों के सैलाब श्रद्धालुओं ने बाबा के भव्य श्रंगार में शामिल होकर मंगलमय स्वरूप के दर्शन कर आत्मिक शांति का अनुभव किया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने बताया यह होली मिलन समारोह न केवल रंगों का उत्सव रहा, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और एकता का सुंदर संगम भी सिद्ध हुआ। मुख्य रूप से महंत योगेश भारद्वाज समाजसेवी श्याम भोजवानी माधव भारद्वाज, अमित कपूर, धर्मेंद्र आर्य, गोपाल शुक्ला, राम निवास गुप्ता,संजय कोहली, टीकम सिंह, पंकज, अमित, मनोज, समीर समस्त भक्तगण मौजूदा रहे।
संवाददाता हेमंत ठाकुर की रिपोर्ट आगरा.

Comments
Post a Comment