पंचवटी कॉलोनी के निवासियों ने होली के दिन दिखाया अपना मस्ती अनोखाअंदाज




 आगरा। ताज नगरी स्थित पंचवटी में होली का पावन पर्व इस वर्ष आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के अनोखे संगम के रूप में मनाया गया, पंचवटी परिवार पी आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में कॉलोनीवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। डीजे की मधुर धुनों और ढोल की थाप पर बच्चे, युवा और महिलाएं रंग-गुलाल में सराबोर होकर झूमते-नाचते नजर आए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में रंगों की मस्ती के साथ ठिठोली और हंसी-ठहाकों का माहौल बना रहा, पारंपरिक अंदाज में मनाए गए इस उत्सव ने पूरे वातावरण को रंगमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। समस्त पंचवटी परिवार आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। होली मिलन का यह आयोजन क्षेत्र में सौहार्द और उत्साह की सुखद मिसाल बनकर सभी के दिलों में अपनी मधुर स्मृतियां छोड़ गया। मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, उपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रिंकू शर्मा, गिरधारी लाल भक्तयानी, मुकेश गुप्ता, पुनीत मेहंदीरत्ता, सुशील आहूजा, एल आर पाठक, गुरमीत सिंह,राजेश जैन, कंचन चौधरी,vसुमन यादव, सुमन चाहर, पवन अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता,सुरेश कपूर, आनंद गुप्ता, राकेश जैन, राजकुमार, विपिन शर्मा, अमित नोतनानी, राना भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश