शिवाजी मार्कीट एसोसिएशन में होली उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।


आगरा। शिवाजी मार्कीट एसोसिएशन द्वारा होली का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा सोसाइटी के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एकत्र होकर चंदन और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पारंपरिक और आयुर्वेदिक रंगों के साथ होली खेलते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया, इस अवसर पर युवा अध्यक्ष पंकज सचदेवा के नेतृत्व मे भाव पूर्वक स्वागत किया गया सम्मानित वरिष्ठ साथियों के आशीर्वाद से कार्यक्रम और अधिक मंगलमय बना। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकता और सौहार्द का परिचय दिया सम्मलित रहे। सम्मानित जय पुरषनानी व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, प्रदीप लूथरा,पवन पेंगोरिया, आजाद जैन, हेमंत गिदवानी, अशोक मल्होत्रा, पंकज भाटिया, मुकेश फतेहपुरिया, योगेश छठवानी, सुरेंद्र भाटिया, हितेश गंगलानी,अमित भाटिया,गगन लूथरा, राज छाबरा, राहुल चोपडा, राधेश्याम अनवर भाई,रमेश खोरेजा,सुखपाल सिंह, अरुण, ओमी, रमेश आदि मौजूद रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई