भावपूर्ण सत्संग में उमड़ा श्रद्धा का सागर, दादा भगवान स्मृति दिवस पर भक्त हुए भाव-विभोर


आगरा। दादा भगवान के स्मृति दिवस के अवसर पर पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी स्थित सत्संग भवन में बुधवार सायंकाल आयोजित विशेष सत्संग श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया,

सत्संग के दौरान वक्ताओं ने दादा भगवान के जीवन एवं उनके दिव्य उपदेशों का उल्लेख करते हुए विनम्रता, त्याग, आत्मज्ञान और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला, सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत विचारों ने श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श किया और सभी को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया,

भजन कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों एवं आध्यात्मिक प्रवचनों ने पूरे वातावरण को भाव-विभोर कर दिया,श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर सत्संग का आनंद लेते नजर आए,

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, सत्संग भवन के मुख्य सेवादार ज्ञानेंद्र अग्रवाल एवं मीनू अग्रवाल ने सभी सेवाभावी सदस्यों और उपस्थित भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि ऐसे सत्संग कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं,

इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी (संरक्षक) ने दादा जी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को “नाम की कमाई” एकत्रित करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि धन नहीं, बल्कि संतोष और सेवा ही जीवन की सच्ची संपत्ति है, जब मनुष्य सरलता और विश्वास के साथ जीवन जीता है, तब उसकी प्रत्येक आवश्यकता स्वयं पूर्ण होती चली जाती है,

मुख्य रूप से उपस्थित रहे

 ज्ञानेंद्र अग्रवाल, श्याम भोजवानी,सुशील आहूजा, रनवीर सिंह चाहर,कल्याण सिंह शर्मा, अमरसिंह, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, प्रदीप खंडेलवाल, राजकुमार गुप्ता, मीनू अग्रवाल,चांदनी भोजवानी, गीता आहूजा, सुमन अग्रवाल, भूमि, पीहू, निर्मला, रंजना, राधा,सरला, मीरा, सुषमा, विमला, मीना, कृष्णा गावा, उषा आदि मौजूद रही।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय