भक्ति रंग में रंगा मंगलम एस्टेट, महिलाओं ने सिर पर सजाए मंगल कलश


आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर दयालबाग स्थित मंगलम एस्टेट कॉलोनी में आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास ममता किशोरी ने विधिवत कलश पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर कथा व्यास ममता किशोरी ने कलश यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलश भारतीय संस्कृति में मंगल, पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक है। कलश यात्रा के माध्यम से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है तथा भक्तों के मन में भक्ति और श्रद्धा का भाव जागृत होता है।

बैंड-बाजों और भक्ति गीतों के बीच पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा मंगलम एस्टेट से प्रारंभ होकर कल्याणी हाइट्स, बांके बिहारी धाम, अपर्णा रेवेन्यू और पुष्पांजलि हाइट्स होते हुए पुनः कथा स्थल मंगलम एस्टेट कॉलोनी पार्क पहुंची।

कलश यात्रा में कंचन ढींगरा, सीमा, रीना, शिखा, पूजा, आरती छाबड़ा, संगीता गोयल, रेनू अग्रवाल, प्रिया, वंदना, कनिका, प्रीति तलवार, उषा, आकांक्षा, नीरू, नेहा, इंदु, अमरजीत आदि ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सी.के. अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, एम.के. माहेश्वरी, विजय पाल राणा, विक्रम, डॉ पंकज त्रिपाठी, अंकुर, पंकज ढींगरा, उमेश अरोड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..... 

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई