पदमावती पंचायत महासभा द्वारा 20 जून को आयोजित हुआ भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन


आगरा। आधुनिक और व्यस्त जीवन शैली के बीच समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उचित जीवनसाथी की तलाश को सुगम बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पद्मवती पुरवाल पंचायत महासभा (पंजीकृत) द्वारा एक भव्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

यह आयोजन शनिवार, दिनांक 20 जून 2026 को आगरा के वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन के भूतल परिसर में सम्पन्न हुआ।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन (फिरोजाबाद) और राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार जैन (आगरा) ने संयुक्त से बताया कि संयुक्त परिवारों के विघटन, सामाजिक दूरी और सीमित सम्पकों के कारण वर्तमान में विवाह सम्बन्ध स्थापित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है, ऐसे समय में यह परिचय सम्मेलन समाज के लिए एक अत्यन्त उपयोगी और आवश्यक मंच साबित होगा, जहाँ परिवारों को सुरक्षा, विश्वास और विश्वसनीयता का वातावरण प्राप्त होगा। इस भव्य कार्यक्रम को निमित्तज्ञानी आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महाराज का पावन आशीर्वाद से यह कार्यक्रम सकुशल टीम भावना के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में मुख्य कोल्ड व्यवसायी श्री बलवीर जैन और श्री राजीव जैन (आगरा) रहें।

मंच उद्घाटनकर्ता के रूप में श्री अजित प्रसाद जैन, मृदुल जैन, सचिन जैन (इन्दिरापुरम, गाजियाबाद) तथा स्वागताध्यक्ष के रूप में मुख्य रूप से श्री सुशील कुमार जैन परिवार (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, आगरा) उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय दिगम्बर जैन प‌द्मावती पुरवाल पंचायत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार जैन विभव नगर फिरोजाबाद ने की। श्रीमती डॉ. बीना जैन एवं श्री डॉ. मनीष जैन (फिरोजाबाद) ध्वजारोहण किया तथा चित्र अनावरण श्री सुशील जैन (बंटू), श्री रवीश जैन लोहे वाले, श्री मनोज जैन (आगरा) और श्री सत्येन्द्र जैन एडवोकेट (टूण्डला) द्वारा अचार्य श्री विमल सागर महाराज एवं आचार्य श्री सनमति महाराज एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण किया। द्वीप प्रज्जुलन एटा से श्री प्रदीप कुमार जैन पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंच सज्जा एव स्वागत समारोह का कार्यक्रम राष्ट्रीय महामन्त्री श्री सुशील कुमार जैन आगरा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पाण्डेय जयन्त जैन टुण्ड़ला के द्वारा किया गया। अध्यक्ष महोदय ने सब का स्वागत करते हुये कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये सभी महानुभवो का हृदय से धन्यवाद दिया। स्वागताध्यक्ष श्री सुशील कुमार जैन के द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान एवं समृर्ति चिन्ह उपहार स्वरूप भेट किया। कार्यक्रम में लगभग 350 से 400 विवाह योग्य युवक युवती सम्मलित हुये जिन्होने अपना परिचय मंच के माध्यम से दिया। विवाह योग्य युवक युवतियों ने सी.ए., इन्जिनीयर, डॉ, एवं उच्च शिक्षित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में श्री राजीव जैन केसरी, श्री सौरभ जैन, श्री विमल जैन हिपोलीन, श्री अंशुल जैन सी.ए. श्री हरीश चन्द्र जैन, चक्रेश जैन, अनिल कुमार जैन आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में गौरव अतिथि के रूप में श्री मुकेश जैन, शोभित जैन फिरोजाबाद, मुकेश जैन, मनोज जैन गोटा वाले फिरोजाबाद जब की अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री उमेश जैन दिल्ली, श्री अनिल जैन

दिल्ली, श्री पुष्पेन्द्र जैन आगरा, राजेन्द्र प्रसाद जैन राजू डेकोरेटर्स एवं संजीव जैन, अरूण केमीस्ट आगरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रमोद कुमार प्रशान्त जैन आगरा, जय प्रकाश जैन साहू फिरोजाबाद, अशोक कुमार जैन अभागढ़, धन्य कुमार, मनोज कुमार जैन अभागढ़ रमेश चन्द जैन राशन वाले आगरा राहुल जैन एम.आर. फिरोजाबाद के अतिरिक्त सचिन जैन बम्बई, अनिल जैन, आनन्द जैन एटा, सर्वेश जैन वीरपुर हाउस एटा, सचिन जैन आर.सी.एम. सुरेश चन्द प्रशान्त जैन फिरोजाबाद, राजेश जैन, विशाल जैन कमला नगर आगरा, जितेन्द्र जैन फिरोजाबाद, देशबन्धु जैन फिरोजाबाद, श्री संजय जैन पी. आर. ओ. अवनि कुमार जैन, सुनील कुमार जैन काका, विकास जैन सी.ए. शैलेन्द्र जैन गुड्डा, के अतिरिक्त टुण्ड़ला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, एटा, आगरा, भोपाल, दिल्ली, इन्दोर, गुजरात प्रान्त, जयपुर, अजमेर, मुम्बई, कलकत्त्ता, एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रो के समाज के कई अन्य गणमाम्य व्यक्तियों की उपस्थिति सराहनीय रही। कोषाध्यक्ष श्री बसन्त कुमार जैन, राष्ट्रीय लेखा निरीक्षक विजय कुमार जैन, अनिल कुमार जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संजय जैन राष्ट्रीय मत्रीं, अरूण जैन (विमल फाइनेन्स), शिकोहाबाद, आलोक जैन दिल्ली, एस.पी.जैन दिल्ली, सी.ए. आकाश जैन, मनोज कुमार जैन अलीगढ़ आदि पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग किया। श्री पुष्पेन्द्र जैन पथिक ने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य और विशाल रूप सम्पूर्ण प‌द्मावती पुरवाल समाज के सहयोग से सम्पन्न हुआ। आगरा समाज के सरंक्षक श्री रमेश चन्द जी जैन राशन वालो ने कहा कि यह कार्यक्रम वर्तमान युग को देखते हुये अति महत्वपूर्ण है, वर्तमान समय में इसकी बहुत आवश्यकता है। वर्तमान कमेटी के द्वारा ऐसा एतिहासिक कार्य करके समाज को नई दिशा प्रदान की है। वर्तमान परिवेश के लिये ऐसे आयोजन होना अति आवश्यक और महत्वपूर्ण है। श्री शोभित जैन, शैलेन्द्र जैन, डॉ अतुल जैन प्राचार्य, श्री मुकेश जैन प्राचार्य ने कहा कि प्रायोजको के द्वारा ऐसा कार्य करना समाज को एक

नई दिशा दिखाना है, ऐसे कार्य वर्तमान समाज के लिये अति आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

मंगलाचरण कु० वारिधी जैन फिरोजाबाद के द्वारा नृत्य के माध्यम से सुन्दर रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सुशील कुमार जैन प्रवक्ता (आगरा), ज्योतिषाचार्य पाण्डेय जयन्त कुमार जैन (टूण्डला), एवं श्रीमती राखी जैन (अहमदाबाद) और श्रीमती उपासना जैन (प्रवक्ता), आगरा द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन विमल प्रभावना ग्रुप की मुख्य संयोजका श्रीमती संगीता जैन आगरा एवं उनकी सम्पूर्ण टीम के द्वारा किया गया। श्री संजीव कुमार जैन अरूण केमीस्ट के द्वारा एवं श्रीमती संगीता जैन के द्वारा समय समय पर सास्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

आयोजक समिति के द्वारा सभी उपस्थित बाहर से पधारें हुये महानुभावों के लिये समुचित ठहरने की व्यवस्था एवं उपस्थित सम्पूर्ण समाज के सभी महानुभावों के लिये स्वल्पहार, दोपहर में चाट एवं सायंकालीन सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में श्रीमान अवनि कुमार जैन, शोभित जैन, सुनील जैन, अंकित जैन, कुमार मंगलम आदि समाज के नव युवको ने सहयोग प्रदान किया। सभा के अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार जैन एवं स्वागताध्यक्ष श्री सुशील कुमार जैन ने उपस्थित सभी महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय