आगरा: 8 लाख हस्ताक्षर और भव्य रैली के संकल्प के साथ गौ माता के सम्मान का महाआयोजन


आगरा में गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के संकल्प के साथ एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जिला संयोजिका हिमानी चतुर्वेदी ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में 8 लाख हस्ताक्षरों के माध्यम से गौ संरक्षण की आवाज बुलंद की गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक भव्य शोभायमान रैली थी, जिसमें नंदी बाबा सबसे आगे चल रहे थे और उनके साथ युगल जोड़ी में बने छोटे-छोटे नन्हे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस रैली में एक हजार से भी अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगरा की सड़कों पर गौ रक्षा का संदेश दिया।

इस गरिमामयी अवसर पर अतिथि सुश्री अदिति कात्यायन, सुश्री प्रियंका शर्मा, संभाग प्रभारी श्यामा गोपाल सरस्वती, पवन समाधिया, पंडित धर्मवीर तोमर, अमरनाथ, सोनू शर्मा, राजीव शर्मा, सुनील शर्मा और जितेंद्र रावत सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भजन करते हुए गौ सम्मान आवाहन अभियान का प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी को सौंपा गया।

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई