जनकपुरी महोत्सव केंद्रीय कार्यालय में गूंजी प्रभु श्रीराम की आरती, एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह ने की पूजा-अर्चना

भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव 2026 के केंद्रीय कार्यालय में प्रभु श्रीरामचंद्र जी की संध्या आरती करते एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह। साथ हैं आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू यादव' आदि।


आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 के केंद्रीय कार्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रभु श्रीरामचंद्र जी की संध्या आरती में रविवार को एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भगवान श्रीरामचंद्र जी की आरती कर प्रदेश एवं समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

केंद्रीय कार्यालय में आगमन पर जनकपुरी महोत्सव 2026 आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू यादव' ने आजाद भगत सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात आयोजन समिति की ओर से उनका अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह ने जनकपुरी महोत्सव के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दीं।

इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अरविन्द शर्मा, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, संजय गोयल, मनोज बंसल, राणा सुशील सिंह, धर्मेश जैन, अंकुश मित्तल, आकाश गोयल (ग्वाला), निमित्त पोरवाल, नरेंद्र शर्मा, लोकेन्द्र कुमार संत, अनुज भारद्वाज, आरती शर्मा, शीतल अग्रवाल, अनिल दीक्षित, राजीव अग्रवाल, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने समस्त रामभक्तों से प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रभु श्रीरामचंद्र जी की संध्या आरती में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर धर्म, संस्कृति एवं समाज के इस पावन आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....




Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय