सरस्वती शिशु मंदिर के 200 बच्चों ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उत्तर विजयनगर, पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत



आगरा। विद्या भारती से सम्बद्ध शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत श्रावण मास की पावन बेला में सरस्वती शिशु मंदिर, उत्तर विजयनगर आगरा की शिशु वाटिका द्वारा लगभग 200 भैया-बहनों की सहभागिता से भव्य एवं संस्कारमय कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।

कावड़ यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यालय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं व्यवस्थापक किशोरी श्याम गोयल द्वारा भगवान शिव परिवार के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। भगवा वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने भैया-बहन हाथों में कावड़ लेकर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से निकले।

पूरे यात्रा मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से बच्चों को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, सेवा, संयम, अनुशासन एवं संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी, विद्यालय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, व्यवस्थापक किशोरी श्याम गोयल, विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं एवं अभिभावकों ने यात्रा को सफल और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंध समिति ने सभी अभिभावकों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई