क्षमावाणी पर्व पर कटुता त्यागकर क्षमा भाव अपनाने का संदेश
आगरा। शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर-7 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा में श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिर से बैंड-बाजों के साथ जलयात्रा निकाली गई, जो शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
पं. सिद्धांत शास्त्री ने कहा कि जब तक मन की कटुता और कलुषता दूर नहीं होगी, तब तक क्षमावाणी पर्व मनाने का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। जैन धर्म क्षमाभाव का संदेश देता है। हमें गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से क्षमा मांगने और एक-दूसरे को क्षमा करने की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माफी मांगने से बड़ा माफ करने वाला होता है।
कार्यक्रम में दश लक्षण पर्व के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली संस्थाओं, त्यागीवृत्ति सम्मान, सम्यग्दर्शन महिला मंडल, शांतिनाथ पाठशाला सहित विभिन्न संस्थाओं तथा रंगोली व थाल सजाओ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अध्यक्ष राजकुमार जैन, पार्षद सुषमा जैन, गौरव शर्मा, निरंजन सिंह, नवीन गौतम तथा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राहुल जैन सहित जैन समाज के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्री शांतिनाथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष अतुल जैन, मंत्री राकेश जैन टीचर, कोषाध्यक्ष मगन जैन, सुरेश चंद जैन, महेश चंद जैन, राजेश बैनाड़ा, विजय जैन, सुशील जैन, अरुण जैन, अनिल आदर्श जैन, सतीश जैन, राजेंद्र जैन, दिलीप जैन, संजीव जैन, जितेश जैन, संजय जैन, मनोज, सुनील जैन, आलोक जैन, सिद्धांत जैन, मोहित जैन, विपुल जैन, वैभव जैन, प्रशांत जैन, आशीष जैन, दीपक जैन, अनंत जैन, दिपेश जैन, विकास जैन, आदिश जैन, विपिन जैन, घनश्याम जैन, सिद्धार्थ जैन, दीपांशु जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन, प्रतीक जैन, सौरभ जैन सहित मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....



Comments
Post a Comment