अनंत चतुर्दशी पर विधि-विधान से हुआ गणेश महोत्सव का समापन
आगरा। बिजलीघर स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव का अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। पंडित कमलकान्त ने गणपति महाराज के समक्ष हवन-यज्ञ कराया, जिसमें एसोसिएशन के व्यापारियों ने आहुति देकर देश में अमन-चैन, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इसके बाद पंडित अवधेश शर्मा ने भव्य आरती कर गणपति बप्पा से सेवा में हुई किसी भी कमी के लिए क्षमा प्रार्थना की। गणपति प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों, जयकारों और गुलाल के बीच विसर्जन के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पूरा शिवाजी मार्केट परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंज उठा।
एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज सचदेवा ने कहा कि गणपति महाराज का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और अगले वर्ष भी इसी श्रद्धा व एकता के साथ महोत्सव मनाया जाएगा। संरक्षक श्याम भोजवानी ने सभी के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पंकज सचदेवा, श्याम भोजवानी, अमित भाटिया, हेमंत गिदवानी, प्रदीप लूथरा, पवन पेंगोरिया, मनोज मल्होत्रा, राहुल चौपड़ा, संजय भल्ला, रिंकू शर्मा, अशोक कुकरेजा, जॉनी पेसवानी, चंदू भाई सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment