श्री पार्श्वधाम छीपीटोला में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया क्षमावाणी पर्व
आगरा। श्री पार्श्वधाम, छीपीटोला स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पंचायती कमेटी के नेतृत्व में क्षमावाणी पर्व का आयोजन संतचर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य भगवन श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज, मुनि श्री 108 शील सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज के सानिध्य में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, राज्यसभा सांसद नवीन जैन एवं विधायक जी.एस. धर्मेश ने पूज्य संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विराग सागर जी महाराज के चित्र के अनावरण एवं मुनि श्री के पाद प्रक्षालन से हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री द्वारा रचित शास्त्रों का विमोचन भी किया गया।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि झारखंड की धरती का सम्मेद शिखर से गहरा आध्यात्मिक संबंध है। उन्होंने संतों को नमन करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से समाज को धर्म, सदाचार और शांति की प्रेरणा मिलेगी।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि क्षमावाणी केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अंतर्मन को निर्मल करने, अहंकार और द्वेष का त्याग करने तथा सभी जीवों के प्रति मैत्रीभाव स्थापित करने का पर्व है। ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ के भाव के साथ हमें जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए क्षमा मांगनी और दूसरों को हृदय से क्षमा करना चाहिए।
मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज ने कहा कि क्षमावाणी पर्व के माध्यम से मन की कटुता और कलुषता को दूर कर जीवन में शांति स्थापित की जा सकती है। उन्होंने विनय, क्षमा और अहिंसा को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि भगवान महावीर का सिद्धांत ‘जियो और जीने दो’ पूरे विश्व में शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि सब जीवों के प्रति क्षमाभाव और विनय को जीवन में स्थान देने से व्यक्ति स्वयं ऊंचाइयों की ओर बढ़ता है।
कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज बल्लो, महामंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष अक्षय जैन बंटी, बबली जैन, राकेश जैन रखी, दीपक जैन बोतल वाले, संजीव जैन बोरे, प्रवीण जैन नेता, संदेश जैन, सुरेश सोनी जैन, नीरज जैन, निर्मल मोठ्या, बॉबी जैन, हेमंत जैन, अक्षय जैन, मुरारी लाल जैन, सतेंद्र जैन साहूला, आशु जैन, रोहित जैन, आयुष जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित सकल जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...



Comments
Post a Comment