पंचवटी कॉलोनी में भजन-कीर्तन व संगीतमय महाआरती से गूंजा मां भगवती का दरबार



आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी स्थित मां भगवती मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन एवं संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया। मधुर भजनों, जयकारों और आरती से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धाभाव से मां भगवती की आराधना करते हुए ‘चलो बुलावा आया है’, ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ एवं ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद आयोजित संगीतमय महाआरती में श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वकल्याण की कामना की।

आयोजन में मातृशक्ति की सामूहिक सहभागिता ने धार्मिक आस्था, आपसी सद्भाव एवं पंचवटी परिवार की एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सुमन चाहर, कंचन चौधरी, चांदनी भोजवानी, सुमन यादव, गीता आहूजा, शीलू व्यास, सुमन शर्मा, उषा सिंह, ममता सिंह, अर्चना गुप्ता, उर्मिला शर्मा, सुलेखा गुप्ता, सुनीला जैन, सरिता सिंघवी, लक्ष्मी पैंगोरिया, आशा सक्सेना, बीना गुप्ता, राजकुमारी लोहिया सहित समस्त महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहीं।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई