हरीपर्वत जैन मंदिर में सानंद संपन्न हुआ वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव-स्वर्ण कलशों से भगवान शांतिनाथ का सामूहिक अभिषेक, भजनों की सुमधुर प्रस्तुति ने बांधा समां




आगरा।हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक उल्लास के साथ सानंद संपन्न हुआ|आध्या त्मिक भावनाओं से ओतप्रोत इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा| महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 3 बजे पंचकल्याणक पूजन के साथ हुआ।इसके उपरांत पंडित जिनेंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में स्वर्ण कलशों द्वारा भगवान शीतलनाथ का सामूहिक कलशाभिषेक किया गया।श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार एवं भगवान के जयकारों के बीच अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया।इस दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के चरणों में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख- समृद्धि और विश्व शांति की मंगल कामना की।इस अवसर पर संगीत शशि एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया और आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।इस अवसर पर मनोज जैन बाकलीवाल,प्रदीप जैन पीएनसी,डॉ. जितेंद्र जैन, राकेश जैन पार्षद,राकेश जैन पर्देवाले,सुनील जैन ठेकेदार,संजीव जैन,राजेंद्र जैन,चित्ररंजन जैन, मिलिद जैन,तनुज जैन,शुभम जैन, ममता जैन,हर्षिता जैन,प्रिया जैन, प्रभा जैन,संगीता जैन,वंदना जैन, शोभा जैन,शेफाली जैन, सहित अनेक समग्र जैन समाज के लोग गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई