पारस पर्ल्स एक्सटेंशन में उत्साह से मनाया गया गरबा-डांडिया उत्सव




आगरा। नवरात्रि के पावन अवसर पर पारस पर्ल्स एक्सटेंशन में गरबा एवं डांडिया उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और आपसी सद्भाव के साथ किया गया। सोसाइटी के परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर उत्सव को यादगार बनाया। आयोजन में बिना किसी औपचारिक पदाधिकारी व्यवस्था के सभी परिवारों ने सामूहिक सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री बीना लवानिया रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा एवं डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संगीत की मधुर धुनों पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर उत्सव में रंग भर दिया।

सोसाइटी के गायक संदीप जैन ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा, जबकि जयपुर हाउस की कवयित्री पूजा जैन ने अपनी काव्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर सारिका जैन, पूजा जैन, एकता जैन, बृजवाला जैन, नेहा जैन, शिल्पी गुप्ता, रानी जैन, रीता जैन, शिल्पी जैन, वर्षा जैन, कनिका वर्मा, आदिती खंडेलवाल, डॉ. अशोक गर्ग, नीरज जैन, प्रेम जैन, दीपक ठाकुर, संदीप जैन, सोना जैन, नितिन खंडेलवाल, राहुल गुप्ता, आशीष जैन, आशुतोष गोयल, विपुल वर्मा, शिव कुमार गुप्ता, हरीश, वावेश जैन सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी परिवार मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई