सईद नगर में सीवर और सफाई व्यवस्था बदहाल, ममता टपलू ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की


आगरा। छावनी विधानसभा क्षेत्र के ताजमहल के समीप ताजगंज स्थित सईद नगर, कोल्हाई की मलिन बस्ती में सीवर व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति बदहाल बनी हुई है। सीवर लाइनें चौक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर और टूटे खरंजों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता टपलू ने जल संस्थान एवं नगर निगम के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और उनका शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

ममता टपलू ने कहा कि सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बहने से क्षेत्र में संक्रमण एवं महामारी का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के समीप स्थित मलिन बस्तियों में लोग नारकीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सीवर, सफाई और क्षतिग्रस्त रास्तों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान अमीर सिंह फौजदार, श्याम भोजवानी, मुन्ना खान, रजा अहमद सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई