नवीन जैन के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

 




आगरा। राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन के 14 अक्टूबर को होने वाले जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर छीपीटोला बाजार कमेटी द्वारा जैन भवन, छीपीटोला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं स्थानीय व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।

कार्यक्रम में छावनी विधायक डॉ. जी. एस. धर्मेश एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री नवीन जैन का साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं भाजपा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम संयोजक प्रवीण जैन, मुरारीलाल जैन, भाजपा मंडल महामंत्री आयुष जैन, दीपक जैन, अमित जैन तन्नू, सात्विक गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई