डांडिया की धूम और विभिन्न प्रतियोगिताओं संग मनाई महाराजा अग्रसेन जयन्ती

महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर सरकार से एक दिन सार्वजनिक अवकास की करी मांग


आगरा। डांडिया की मस्ती और विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं संग बच्चों संग मम्मियों ने भी महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। श्रीअग्रवंश सेवा समिति द्वारा शास्त्रीपुरम स्थित ग्रीन वैली में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे हवन के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, चित्रकला, मेहंदी, शिल्पकला और बिना आग के खाना पकाने की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संध्या काल में डांडिया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक महेश गोयल, नितेश अग्रवाल (अध्यक्ष अग्रवाल महासभा आगरा), वीरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र व समाजसेवी विनय अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की आरती कर किया। समिति के सदस्यों ने पारंपरिक संगीत की धुनों पर डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। अध्यक्ष बृजेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाज को एकता, सेवा और परस्पर सहयोग की प्रेरणा देता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, जिससे समाज के लोग इस महापुरुष की जयंती को व्यापक स्तर पर मना सकें और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा सकें।

संचालन रीनेश मित्तल ने किया। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक अतुल अग्रवाल, मृदुल गर्ग, संरक्षक सुरेश चंद बिंदल, प्रमोद सिंघल, हरिओम मित्तल, रिंकेश अग्रवाल, महासचिव विजय गोयल, कोषाध्यक्ष बृजमोहन बंसल, उपाध्यक्ष पवन मित्तल एवं विजय सिंघल, मीडिया प्रभारी, गौरव मंगल महिला संयोजक पूजा अग्रवाल रितु मित्तल नैना मंगल(डांडिया प्रभारी) गुंजन सिंघल प्रियंका गर्ग सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई