अग्रवाल महासभा के चुनाव से संबंधित सभी आपत्तियां निरस्त
वर्तमान प्रबंध समिति ही सम्भालेगी कार्यभार, रजिस्ट्रार ने निर्वाचन को माना सम्वैधानिक
आगरा। अग्रवाल महासभा का कार्यभार वर्तमान प्रबंध समिति ही अध्यक्ष नितेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यभार सम्भालेगी। फर्म सोसायटी एवं चिट्स में 17 जून 2026 को 43 लोगों के संयुक्त हस्ताक्षर कर अवैध तरीके से किए गए निर्वाचन की शिकायत की गई थी। मांग की गई थी कि निर्वाचन को रद्द करते हुए संस्था की प्रबंध समिति को कालातीत घोषित किया जाए। जांच के बाद रजिस्ट्रार सोसायटी ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया है। यह जानकारी अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने देते हुए बताया कि कोई समानान्तर दावा पत्रावली में उपलब्ध न होने के कारण प्रबंध समिति को कालातीत घोषित किए जाने से इन्कार करते हुए वर्तमान प्रबंध समिति को ही कार्यभार संभालने का आदेश दिया है।
अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने अग्रवाल महासभा को सुचारू रूप से चलाने का संकल्प लेते हुए कहा कि पूर्व में भी संस्था को कालातीत घोषित किया गया था। कुछ लोग संस्था और समाज विरोधी मानसिकता रखते हैं, अपने निजी स्वार्थों के कारण हर निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाना उनकी आदत बन चुकी है, इनके द्वारा गत 9 अक्टूबर 2026 को थाना हरिपर्वत में 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को रुकवाने के लिए प्रार्थना पत्र देने जैसा कुत्सित कार्य भी किया गया था, वास्तव में इनकी मानसिकता समाज और संघठन विरोधी है,
कहा कि संस्था के संविधान में संशोधन करके उसे मजबूत बनाया जाएगा। जिससे आपसी मतभेद होने पर लोग चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज करा संस्था का नुकसान न करें। संस्था का संविधान मजबूत होगा तो कुछ लोगों के निजी हित या आपसी मतभेद के चलते संस्था को कालातीत करने की मांग की गलत परम्परा नहीं दोहराई जाएगी। पुराने मैम्बरों को बहाल करने के लिए सम्भव प्रयास करते रहेंगे। संस्था को संगठित करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने की मुहिम चलाई जाएगी।
वर्तमान प्रबंध समिति बने रहने के आदेश के बाद पूर्व विधायक महेश गोयल, फूलचंद्र बंसल, एडवोकेट महेंद्र बंसल, जीवनराम मित्तल,अशोकअग्रवाल अम्बाह वालों, पूर्वअध्यक्षकामता प्रसाद, रामरतनमित्तल, भगवान दासबंसल, मुरारीलाल अग्रवाल, सीतारामअग्रवाल, विनयअग्रवालआदि ने शुभकामनाएं दीं हैं।
क्या था मामला
वर्ष 2026-2028 के लिए सम्पन्न हुए चुनाव के सम्बंध में विवेक गर्ग, आशीष गर् (प्रत्यासी कार्यकारिणी सदस्य), अजय कुमार गर्ग (प्रत्यासी संगटन मंत्री), जगदीश प्रसाद गोयल (प्रत्यासी मंत्री), कुलवन्त सिंह सहित 43 लोगों के संयुक्त हस्ताक्षर से शिकायत की गई कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताएं थीं। वैध सदस्यता सूची के आधार पर चुनाव नहीं कराया गया। इसलिए वर्तमान कार्यकारिणी को शून्य मानते हुए नए सिरे से चुनाव कराए जाएं।
30 जून 2026 को सोसायटी ने शिकायतकर्चाओं को अनियमितता के साक्ष्य मांगे, जो 17 जुलाई 2026 तक उपलब्ध कराने थे। रजिस्टर सोसायटी ने यह कहते हुए शिकायतकर्ताओं की मांग सामानान्तर पत्रावली उपलब्ध न कराए के कारण खारिज कर दिया। संस्था हित में नवीनीकरण स्वीकार कर वर्तमान प्रबंध समिति को ही कार्यभार सम्भालने का आदेश दिया गय़ा।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment