डी.पी.एस. आगरा में तीन दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा (दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी, ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली) के शास्त्रीपुरम परिसर में विद्यालय की रजत जयंती के उपलक्ष्य में 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय डी.पी.एस. बास्केटबॉल टूर्नामेंट (बालक वर्ग-ओपन) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के विभिन्न दिल्ली पब्लिक स्कूलों की कुल 19 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
15 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात डी.पी.एस. आगरा के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी एवं बी.सी.सी.आई. कोच श्री के.के. शर्मा ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. पाण्डेय ने अतिथियों, प्रतिभागी टीमों एवं आगंतुकों का स्वागत किया।
प्रतिभागी टीमों ने मार्च-पास्ट कर खेल भावना एवं समर्पण की शपथ ली। डी.पी.एस. आगरा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य ‘नवरस’ एवं योग प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद विभिन्न टीमों ने अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिभागी टीमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं खेल भावना का परिचय देंगी।







Comments
Post a Comment