Posts

15 से 22 दिसम्बर तक कोठी मीना बाजार में बहेगी भक्ति की बयार कोठी मीना बाजार में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर कथा स्थल पर किया गया भूमि पूजन, विश्व शांति के लिए प्रार्थना, संतश्री विजय कौशल जी महाराज होंगे कथा वाचक

Image
आगरा। श्रीहरि की भक्ति के उत्साह में डूबे भक्तजन और प्रांगण में गूंजते सियाराम के जयकारे। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थित में आज हवन की पवित्र अग्नि में आहूति देकर श्रीराम कथा व श्रीहरि के प्रति भक्ति की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। हवन में प्रथम आहूति मुख्य यजमान सलिल गोयल व उषा बंसल ने दी। मंगलमय परिवार द्वारा 15-22 दिसम्बर तक सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभ कार्य आज कथा स्थल पर आयोजित भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हो गए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी भक्तों ने हवन पूजन में भाग लिया और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। मंगलमय परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। समिति के महामंत्री राकेश अग्रवाल ने बताया कि कथा वाचक संत श्री विजय कौशल जी महाराज होंगे। आठ दिसम्बर को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन अग्रवाल सेवा सदन लोहामंडी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें संतश्री विजय कौशल जी महाराज भी शामिल होंगे। 13 दिसम्बर को कथा स्थल पर दोपहर 2 बजे से मेहंदी उत्सव व कलश सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।15 फरवरी को प्रातः 9 ...

एनसीआरईएस की सदस्यता ग्रहण एवं स्वागत समारोह

Image
आगरा। एनसीआरईएस के मण्डल कार्यालय मे बड़ी संख्या मे रेल कर्मियों ने एनसीआरईएस की सदस्यता ग्रहण की सभी को एनसीआरईएस का पटका, टोपी, माला पहनाकर मण्डल अध्यक्ष श्री दीपक गोयल, मण्डल सचिव श्री अरुण शर्मा एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री पी. के. सोनी, मण्डल कोषाध्यक्ष सी.एच. सारस्वत ने स्वागत किया। इसी कड़ी में श्री एल.एन. बैरवा, श्री नेत्रपाल सिंह, श्री देवेन्द्र जादौन एवं इनकी टीन के सभी सदस्यों को मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल सचिव ने चुनाव के समय संघ को मजबूती प्रदान करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उपरोक्त के साथ सैकड़ो की संख्या में लोको रनिंग एवं ट्रैफिक रनिंग के कर्मचारियों एनसीआरईएस की सदस्यता ग्रहण कर आगामी चुनाव में संघ को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। इन सभी के संघ के जुड़ने से मण्डल सचिव एवं मण्डल अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त किया। इस समारोह में राजकुमार मौर्य, सुरेन्द्र सिंह, एच. आर. मीना, जी.एस. शर्मा, गबरू, उत्तम कुमार, राजकुमार सिंह, के. के. सैनी, नेपाल सिंह, एस. के. त्यागी, लोकेश मीना, विशाल पांडेय, शुभम सिंह, हाकिम सिंह, दिनेश शर्मा, प्रभाव सिंह, एस.के. पाठक, बी. के. पाठक, रामरत...

लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार समिति का हुआ पुन गठन

Image
आगरा। द कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग आगरा की नवनिर्मित समिति का 29-11-2024 दिन शुक्रवार को प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग में गठन हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कौशल ने बताया लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की लंबित चली आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए ये समिति कार्य करेगी। आये दिन विभाग द्वारा नए नए नियम निकालकर ठेकेदारों को परेशान कर रहा है ठेकेदारों के कई कई वर्ष के भुगतान नहीं किये गए है। जिससे ठेकेदारों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए इस का गठन हुआ है। शुक्रवार को प्रांतीय खण्ड प्रांगण में एक स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस मौके पर संरक्षक गण राकेश गुप्ता, धर्मेंद्र गौतम, कृपाल सिंह, राजवीर सिंह, महावीर सिंह, आर पी गुप्ता, उदल सिंह, समिति के सचिव जय प्रकाश चौधरी, उपाध्याय प्रवीण लवानियां, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी रामवीर शर्मा, कौशल रामप्रकाश अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, जीतेन्द्र शर्मा, चमन फौजदार, बंटू प्रधान, असीम खान, केशव देव आदि ठेकेदार उपस्थित रहे।

भव्य समारोह में 'वर्ल्ड बोसिया चैलेंजर सीरीज-2024' के पदक विजेता जतिन का हुआ सम्मान भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य और रजत पदक जीत रचा इतिहास एफमेक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने जतिन को बताया युवाओं का प्रेरणाश्रोत

Image
आगरा। ताजनगरी के अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी जतिन कुमार कुशवाह ने अपने देश भारत के खाते में दो पदक अर्जित कर एक बार फिर अपने देश का नाम रोशन किया है। आगरा फुटवियर मैन्युफेक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा आगरा ट्रेड सेंटर, गांव सींगना पर जतिन की इस उपलब्धि के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए सम्मान समारोह के अवसर पर अपने उद्बोधन में एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने खिलाड़ी जतिन कुमार कुशवाह के उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पैरालंपिक कमेटी द्वारा बहरीन में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक सात दिवसीय "वर्ल्ड बोसिया चैलेंजर सीरीज-2024" आयोजित की गई थी। तमाम देशों के पैरालंपिक खिलाड़ी के लिए अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे थे।इस इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते आगरा के खिलाड़ी जतिन कुमार कुशवाह ने सीनियर वर्ग (बीसी-4 कैटेगरी) की एकल प्रतिस्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन और के खिलाड़ियों को हराकर जहाँ कांस्य पदक जीता, वहीं प्रतिस्पर्धा में हरियाणा की पूजा गुप्ता के साथ खेलते हुए कजाकिस्तान को हराकर अपने ...

श्री गुरु नानक देव जी की चरण छोह नया बांस लोहामंडी आगरा पर आलौकिक कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

Image
आगरा। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब श्री गुरु नानक देव जी की चरण छोह नया बांस लोहामंडी आगरा पर पत्रकार वार्ता में पोस्टर विमोचन, 1,12,2024 दिन रविवार को सुबह 7:00 से दोपहर 2:00 तक रामलीला पार्क जयपुर हाउस आगरा पर आलौकिक कीर्तन दरबार की जानकारी देते हुए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पत्रकार साथियों से रूबरू होकर बताया हर साल की तरह इस साल भी प्रकाश पुरब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पुरब को समर्पित आलौकिक कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन होगा समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु सेवक श्याम भोजवानी द्वारा गुरु रूप साध संगत गुरु नानक नाम संगत से विनती परिवार सहित पहुंचकर धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मैहर वाली बख्शीश पाकर नाम सिमरन से जुड अपनी झोलियां भरो।आलौकिक कीर्तन दरबार में कीर्तन कथा द्वारा  संगतो को निहाल करेंगे  पंथ के महान कीर्तनकार कथा वाचक भाई  राजेंद्र सिंह (पटना साहिब वाले) वीर हरजिंदर सिंह, बीबी कशलीन कौर, वीर हरपाल सिंह मेहर,वीर विकास सिंह,बीबी रानी सिंह, संग़तो को कीर्तन कथा से निहाल करेंगे। गुर का अटूट लंगर सभी धर्म प्रेमियों के लिए  मुख्य रूप से प्रेस वार्ता...

श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का प्रकाश गुरुपुरब बड़े ही श्रद्धा सत्कार के साथ मनाया गया

Image
आगरा। गुरुद्वारा बाबा अजीत सिंह जी (रजि.) अजीत नगर खेरिया मोड़ आगरा मे 24/11/2024 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक *धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का प्रकाश गुरुपुरब* बड़े ही श्रद्धा और सत्कार  के साथ  मनाया गया। जिसमे आगरा के अखंड कीर्तनी जत्थे भाई जसपाल सिंह जी और उनके साथियो ने आसा दी वार, हजूरी रागी भाई करनैल सिंह जी और अजीत नगर की संगत ने मिल के हर जस कीर्तन और पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई जसप्रीत सिंह जी बठिंडा वालो द्वारा हर जस कीर्तन कथा कर संगतो को निहाल किया। शब्द 1., सिमर सिमर सिमर नाम जीवा , 2. माई चरण गुर मीठे 3. मौलेयो मन तन हरिया होया 4. जप जप हर का नाम। कीर्तन के उपरांत ज्ञानी करनैल सिंह जी द्वारा अरदास हुकमनामा कर कार्यक्रम का समापन हुआ। समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर वरतया। जिसमे परमातमा सिंह अरोड़ा, चरणजीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगतजीत सिंह, हरसिमरन सिंह,जगदीप सिंह, मनोज नोतनानी , अमन प्रीत सिंह जी, और समूह गुरु प्रेमी उपस्थित थे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट.......... 

नगर कीर्तन 5 जनवरी को गुरुद्वारा माईथान से निकाला जाएगा।

Image
                                        आगरा। सिक्ख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान मे विगत वर्षो की भांति निकाले जाने वाले नगर कीर्तन का इस वर्ष भी 5 जनवरी को गुरुद्वारा संत शहीद केहर सिंह बालूगंज पर समापन होगा। सिक्ख समाज के समस्त गुरुद्वारे ,जत्थेबंदियों की आज गुरुद्वारे माईथान पर सम्पन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया। इस बार श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 6 जनवरी को है और नगर कीर्तन उससे पूर्व के रविवार 5 जनवरी को गुरुद्वारा माईथान से निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सवारी इस बार पीछे रहेगी। गुरुद्वारा नानक पाढा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप एवं पांच प्यारे आयेंगे।संत सिपाही रंजीत अखाड़ा इस नगर में अपने गतके से जौहर दिखाएंगे। गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का विशेष सहयोग बैठक की अध्यक्षता गुरुद्वारा गुरु के ताल से जत्थेदार अमरीक सिंह, ग्रंथी हरबंस सिंह, द्वारा की गई माईथान के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलवि...