आगरा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर 2025 का समापन
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर 2025 का समापन समारोह आज महाविद्यालय में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम, मुख्य अतिथि डॉ. पूनम तिवारी (विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक), समस्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा नेगी, डॉ. बृजेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. चंद्रवीर सिंह, डॉ. संध्या मान, डॉ. श्याम गोविंद सिंह आदि की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्वयंसेवक (2021-22) श्री लक्ष्य की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। समारोह में स्वागत नृत्य एवं लक्ष्य गीत दल द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों का पारंपरिक रूप से पटका, माला, पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पूनम तिवारी ने एनएसएस को व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम बताते हुए स्वयंसेवकों को इस शिविर से प्राप्त अनुभवों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों म...