Posts

जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति

Image
कमला नगर में हुई भारतीय मजदूर संघ जिला आगरा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित नवगठित कार्यकारिणी। हर कर्मचारी की आवाज बनेगा भारतीय मजदूर संघ : सौरभ शर्मा आगरा। भारतीय मजदूर संघ जिला आगरा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भगौर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को तहसील स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में जिला टीम में विभिन्न प्रभारियों एवं तहसील संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। जिला कार्यकारिणी में अनामिका शर्मा, कुलदीप राना, जगन्नाथ शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं तहसील स्तर पर लोकेन्द्र तिवारी को सदर, राजेश सिंह को खेरागढ़, मंजू को फतेहाबाद, राहुल भारद्वाज को किरावली, डॉ. शैलेंद्र राजपूत को बाह तथा अंशुल पचौरी को एत्मादपुर तहसील का संयोजक घोषित किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता और कर्मचारियों से सीधा संवाद है। नवनियुक्त प्...

राधाकृष्ण के प्रिय उत्सव सांझी से 16 दिन सजेगा श्रीजगन्नाथ मंदिर

Image
पूर्णिमा पर संध्या की देवी सांझी के आह्वान के साथ 16 दिन तक सजेगी मंदिर के आंगन में रंगों व फूलों की सांझी आगरा। राधा रानी संग ब्रज की समस्त गोपियों ने संध्या की देवी सांझी का पूजन किया था। पित्रपक्ष में 16 दिन तक चंद्रवंशी श्रीकृष्ण की 16 कलाओं को प्रदर्शित करने वाली सांझी उत्सव को कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के स्वरूप को रंगों व फूलों से सजाकर संद्या की देवी सांझी का आह्वान करने के साथ ही प्रतिदिन मंदिर के आंगन में सांझी सजाई जाएगी। प्रथम दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप की सांझी सजाई गई। प्रतिदिन सांझी की आरती संध्या काल में की जाएगी और कान्हा की लालीओं पर आधारित आकर्षक आकृतियों से सांझी सजाई जाएगी।  मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि रंगों, फूलों, और गोबर से सजाई जाने वाली सांझी को पानी पर भी बनाया जाता है। आखिरी दिन सांझी बहुत महत्वपूर्ण होती है, जिसे 16 कोट की सांझी कहा जाता है। 16वें दिन की सांझी को 16 कलाओं की सांझी की मान्यता दी जाती है। जिसमें युगल मिलन को प्रदर्शित करते हुए महारास का वर्णन होता है। मंद...

श्री पार्श्वधाम छीपीटोला में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया क्षमावाणी पर्व

Image
  आगरा। श्री पार्श्वधाम, छीपीटोला स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पंचायती कमेटी के नेतृत्व में क्षमावाणी पर्व का आयोजन संतचर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य भगवन श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज, मुनि श्री 108 शील सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, राज्यसभा सांसद नवीन जैन एवं विधायक जी.एस. धर्मेश ने पूज्य संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विराग सागर जी महाराज के चित्र के अनावरण एवं मुनि श्री के पाद प्रक्षालन से हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री द्वारा रचित शास्त्रों का विमोचन भी किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि झारखंड की धरती का सम्मेद शिखर से गहरा आध्यात्मिक संबंध है। उन्होंने संतों को नमन करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से समाज को धर्म, सदाचार और शांति की प्रेरणा मिलेगी। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि क्षमावाणी केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अंतर्मन को निर्मल करने, अहंकार और द्वेष का त्याग करने...

क्षमावाणी पर्व पर कटुता त्यागकर क्षमा भाव अपनाने का संदेश

Image
आगरा। शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर-7 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा में श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिर से बैंड-बाजों के साथ जलयात्रा निकाली गई, जो शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पं. सिद्धांत शास्त्री ने कहा कि जब तक मन की कटुता और कलुषता दूर नहीं होगी, तब तक क्षमावाणी पर्व मनाने का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। जैन धर्म क्षमाभाव का संदेश देता है। हमें गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से क्षमा मांगने और एक-दूसरे को क्षमा करने की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माफी मांगने से बड़ा माफ करने वाला होता है। कार्यक्रम में दश लक्षण पर्व के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली संस्थाओं, त्यागीवृत्ति सम्मान, सम्यग्दर्शन महिला मंडल, शांतिनाथ पाठशाला सहित विभिन्न संस्थाओं तथा रंगोली व थाल सजाओ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अध्यक्ष राजकुमा...

श्री रामलीला महोत्सव: मुकुट की आरती से गूंजा शहर, 50 झांकियों संग निकली 136वीं श्री मुकुट महोत्सव शोभायात्रा

Image
पांच बैंड, पांच अखाड़े, दस डीजे और नासिक ढोल की थाप पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, फव्वारा चौराहे पर झांकी-बैंड संचालकों का हुआ सम्मान आगरा। श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत बाबा मनःकामेश्वरनाथ जी के मुकुट की आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शनिवार को 136वीं श्री मुकुट महोत्सव शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। श्री मुकुट महोत्सव प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में धर्म, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया। सजी-धजी झांकियों, बैंडों की मधुर धुनों, अखाड़ों के प्रदर्शन और नासिक ढोल की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा बाबा मनःकामेश्वरनाथ के मुकुट की आरती उतारकर किया। मुख्य अतिथि सूरज ठेकेदार रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पार्षद बंटी माहौर, मधु माहौर, बद्री प्रसाद एवं प्रवेश पटेल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। 50 झांकियों ने बांधा समां, बैंड और अखाड़ों ने बढ़ाई शोभा शोभायात्रा में 50 आकर्षक झांकियां, पांच बैंड, पांच अखाड़े, 10 डीजे और दो...

अनंत चतुर्दशी पर महागणपति के दर्शन को पहुंचे नन्हे श्रद्धालु

Image
दिल्ली पब्लिक स्कूल कुंडोल के बच्चों ने किया अथर्वशीर्ष पाठ, सामूहिक प्रार्थना के साथ 12 दिवसीय पंचम गणेश महोत्सव का हुआ समापन आगरा। छलेसर रोड स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर 12 दिवसीय पंचम गणेश महोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। समापन दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल कुंडोल के नन्हे-मुन्ने बच्चे विशेष रूप से मंदिर पहुंचे और श्री वरद वल्लभा महागणपति के दर्शन किए। बच्चों ने मंदिर में सामूहिक प्रार्थना के साथ श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया। बच्चों के लिए भगवान महागणपति का भव्य श्रृंगार विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर वस्त्र सेवा धर्मेंद्र अग्रवाल की ओर से की गई। बच्चों ने मंदिर परिसर में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धाभाव से प्रार्थना की। मंदिर में तैयार किए गए 101 किलो के मेवा मोदक को देखकर स्कूली बच्चे विशेष रूप से उत्साहित और अचंभित नजर आए। मंदिर की रसोई में शुद्ध मेवा से तैयार किए गए इस विशाल मोदक को स्वच्छता के लिए जालीदार वस्त्र से ढककर रखा गया था और आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर प्रबंधन की ओर से बच्चों को प्रसादी वितरित...

अनंत चतुर्दशी पर विधि-विधान से हुआ गणेश महोत्सव का समापन

Image
  आगरा। बिजलीघर स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव का अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। पंडित कमलकान्त ने गणपति महाराज के समक्ष हवन-यज्ञ कराया, जिसमें एसोसिएशन के व्यापारियों ने आहुति देकर देश में अमन-चैन, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद पंडित अवधेश शर्मा ने भव्य आरती कर गणपति बप्पा से सेवा में हुई किसी भी कमी के लिए क्षमा प्रार्थना की। गणपति प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों, जयकारों और गुलाल के बीच विसर्जन के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पूरा शिवाजी मार्केट परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंज उठा। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज सचदेवा ने कहा कि गणपति महाराज का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और अगले वर्ष भी इसी श्रद्धा व एकता के साथ महोत्सव मनाया जाएगा। संरक्षक श्याम भोजवानी ने सभी के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पंकज सचदेवा, श्याम भोजवानी, अमित भाटिया, हेमंत गिदवानी, प्रदीप लूथरा, पवन पेंगोरिया, मनोज मल्होत्रा, राहुल चौपड़ा, संजय भल्ला, रिंकू शर्मा, अशोक कुकरेजा, जॉनी पेसवा...