निर्मल सेवा सदन में होगा गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज जी ससंघ का भव्य चातुर्मास कलश स्थापना समारोह का आयोजन
आगरा। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला आगरा में आज संत चर्या शिरोमणी पट्टाचार्य आचार्य भगवन "श्री 108 विशुद्ध सागर जी" महामुनिराज जी के तीन अनमोल रत्न परम् प्रभावक सुयोग्य शिष्य जगत् विख्यात "*गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी"*श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर जी"* श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर जी"* ससंघ के सानिध्य में 29 जुलाई होने वाले कार्यक्रम मंगल कलश स्थापना की प्रेस वार्ता आयोजित वर्षायोग- 29 जुलाई 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज जी ने बताया कि जैन धर्म में चातुर्मास यानी वर्षायोग के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वर्षा ऋतु के चार माह में जैन साधु एक ही स्थान पर स्थिर रहकर साधना करते हैं। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर विहार नहीं किया जाता। चातुर्मास का समय जैन धर्म में साधना, आत्मचिंतन और अहिंसा के पालन के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान जैन साधु और साध्वियां आमतौर पर एक जगह रुककर धार्मिक साधना और प्रवचन करते हैं. जैन धर्म में इसे केवल यात्रा पर रोक के तौर पर ...