Posts

आगरा वनस्थली महाविद्यालय में डिग्री वितरण समारोह संपन्न।

Image
आगरा। आगरा वनस्थली महाविद्यालय में आज दिनांक 10 सितम्बर 2025 को भव्य डिग्री वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सत्र 2013-16, 2014-17, 2015-18, 2016-19, 2017-20, 2018-21, 2019-22, 2020-22, 2021-24 तथा 2022-24 के छात्र-छात्राओं को डिग्रियाँ प्रदान की गईं। इनमें बी.ए., बी.कॉम., बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) एवं अखिल भारतीय नियामक मंडल सदस्य तथा क्षेत्र संयोजक, क्रीड़ा भारती श्री राजेश कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। साथ ही मिग्फ़्रे ग्रुप के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल तथा डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल पधारे। इसके अतिरिक्त को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल, प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान तथा विभागाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार भी शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं पट्टिका पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि श्...

पंजाब त्रासदी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए गुरुद्वारे व संगतें

Image
आगरा। पंजाब में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की सेवा के लिए शहर की संगतें बड़े ही समर्पण भाव से आगे आई हैं। धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मुख अरदास करने के उपरांत गुरुद्वारा, दशमेश दरबार, शहीद नगर और आगरा फार्मा एसोसिएशन की समस्त संगतों ने मिलकर राहत सामग्री एकत्रित की। संगतों ने दवाइयाँ, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ और अन्य आवश्यक सामग्री एकत्रित कर उन्हें अपने हाथों से सीधे पीड़ितों तक पहुँचाया। इस दौरान निस्वार्थ सेवा भाव और एकता की भावना देखने योग्य रही। संगतों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में हर किसी का नैतिक कर्तव्य है कि वह ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। उनका मानना है कि इस प्रकार की सेवा समाज में भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश करती है।  सेवा मे रहे प्रधान हरपाल सिंह, पुनीत कालरा, श्याम भोजवानी, रंजीत सिंह टीटू वीर, मलकीत सिंह, गुरेन्दर सिंह ओबरोय, विवेक गुप्ता, राजू शिवानी, महेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, लाड़ी वीर, मंशा सिंह, गगनदीप सिंह मौजूद रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

विनायक जी की विदाई पर पीड़ा जुदाई की आँख भर आई, साथ निभाओगे वादा कर जाना, अगले बरस जल्दी आना

Image
आगरा। जय गणपति बप्पा मोरया की गूंज के बीच शिवाजी मार्केट ऐसोशिएशन एवं गणपति भक्तों ने आनंद चौदस के पावन अवसर पर नम आँखों और भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर गणपति बप्पा को भव्य विदाई दी। बिजलीघर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में पंडित अवधेश शर्मा द्वारा मंगलमय पूजा-अर्चना एवं विशाल आरती सम्पन्न कराई गई। गणेश चतुर्थी से लगातार भक्तों के बीच विराजमान गणपति जी को आनंद चौदस के दिन भक्तों ने नंगे पाँव चलते हुए, मस्तक पर चंदन-टीका सजाए, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते हुए भव्य रथ पर बैठाकर शोभायात्रा के रूप में विदा किया। रास्ते भर भक्तों ने लड्डू प्रसाद वितरित किया और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा हाथीघाट पहुँची, जहाँ यमुना मैया की गोद में गणपति बप्पा का विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंकज सचदेवा एवं संरक्षक श्याम भोजवानी ने सभी भक्तों के कल्याण की मंगलकामनाएँ करते हुए कहा कि —"गणपति बप्पा केवल आस्था और श्रद्धा के देवता नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक हैं।"इस अवसर पर अध्यक्ष ...

तोता का ताल स्थित प्राचीन खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

Image
आगरा। तोता का ताल स्थित प्राचीन खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। 27 अगस्त से 4 सितम्बर तक आयोजित इस कथा में प्रतिदिन भक्तों का अपार उत्साह और आस्था देखने को मिली। समापन दिवस पर कथा के नवें प्रसंग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया गया। राज्याभिषेक की झांकी अत्यंत भव्य और मनोहारी रही, जिस पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने प्रभु का स्वागत किया। तत्पश्चात श्रीराम की आरती उतारी गई और मंदिर परिसर "जय श्रीराम" के मंगलमय जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक पं. गरिमा किशोरी जी ने अपने मधुर वाणी से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, और उनके जीवन से जुड़े अनुपम प्रसंगों का ऐसा वर्णन किया कि उपस्थित श्रोता भावविभोर हो उठे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रभु श्रीराम के जीवन के आदर्शों—सत्य, धर्म और मर्यादा—को अपने जीवन में धारण कर समाज को नई दिशा दें। इस अवसर पर धर्मप्रेमी बंधु, मातृशक्ति, क्षेत्र के गणमान्य जन एवं अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन...

उत्तर प्रदेश राज्य रोल बॉल चैम्पियनशिप 2025 में आगरा का शानदार प्रदर्शन जूनियर बॉयज़ विजेता, मिनी बॉयज़ द्वितीय उपविजेता

Image
आगरा। लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित 18वीं उत्तर प्रदेश राज्य रोल बॉल चैम्पियनशिप 2025 में आगरा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में स्थान बनाया। मिनी बॉयज़ (अंडर-11 आयु वर्ग) → द्वितीय उपविजेता (2nd Runner-Up) जूनियर बॉयज़ (अंडर-17 आयु वर्ग) → विजेता (Winner) जूनियर गर्ल्स (अंडर-17 आयु वर्ग) → उपविजेता (Runner-Up) मिनी बॉयज़ (अंडर-11) टीम के खिलाड़ी: वैदिक गुप्ता – दिल्ली पब्लिक स्कूल, मानविक चन्द्रवंशी – सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, वंश शर्मा – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, दर्श पालिवाल – सेंट जॉर्जेस कॉन्वेंट स्कूल, लव्यान्श गौतम – सिम्बॉयजिया पब्लिक स्कूल, प्रियांशु चाहर – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, अक्ष प्रजापति – दिल्ली पब्लिक स्कूल, ध्रुव शर्मा – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, दर्श अग्रवाल – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, तन्वय टिटल – दिल्ली पब्लिक स्कूल, हरमन – एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, रियान जैन – दिल्ली पब्लिक स्कूल। जूनियर बॉयज़ (अंडर-17) टीम के खिलाड़ी (विजेता): हर्ष वर्धन सिसोदिया – गायत्री पब्लिक स्कूल, मनन कुलश्रेष्ठ – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, म्रदुल गौतम – बॉस्टन पब्लिक स्कूल, आदित्य वैस – बॉस्ट...

श्रीराम कथा के आठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

Image
आगरा। तोता का ताल स्तिथ खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा व्यास पं गरिमा किशोरी जी ने इस दिन माता अनसूया की पावन कथा का विस्तारपूर्वक और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने माता अनसूया की तपस्या, त्याग, और धर्म निष्ठा को अत्यंत श्रद्धा और भाव के साथ प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। अपने प्रवचनों में गरिमा किशोरी जी ने सनातन धर्म की महानता को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सहिष्णुता, सेवा और सत्य जैसे मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित है, जिसने सदियों से मानवता को सन्मार्ग दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह धर्म केवल एक पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उच्चतम शैली है। यह सनातन परंपरा की अडिग निष्ठा और आत्मबल का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। जब भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ जगत जननी सीता मैया को ढूंढते हुए शबरी के आश्रम पहुंचते हैं तो शबरी भगवान की प्रतीक्षा में राह में फूल बिछाती हुई मिलती हैं। उनके खाने के लिए जंगल से बेर एकत्रित कर लाती है औ...

तोता का ताल स्थित प्राचीन खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन का आयोजन अत्यंत भावपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Image
आगरा। तोता का ताल स्थित प्राचीन खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन का आयोजन अत्यंत भावपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. गरिमा किशोरी द्वारा किया गया। आज के प्रसंग में उन्होंने श्रीराम-भरत मिलाप तथा भरत का नंदीग्राम निवास की लीला का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। जैसे ही कथा में भरत द्वारा चित्रकूट जाकर प्रभु श्रीराम से मिलन का प्रसंग आया, तो वातावरण भावुकता से भर उठा और अनेक भक्तों की आंखें नम हो गईं। पं. गरिमा किशोरी ने बताया कि जब भरत छोटे भाई शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ, मंत्री सुमंत तथा तीनों माताओं के साथ प्रभु श्रीराम से मिलने वन में पहुंचते हैं तो उस समय का दृश्य इतना हृदयस्पर्शी होता है कि दर्शक भी भाव-विभोर हो जाते हैं। भरत बार-बार राम से अयोध्या लौटकर राजपाट संभालने का आग्रह करते हैं, लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम रघुकुल की परंपरा का वास्ता देकर वनवास निभाने पर अडिग रहते हैं। अंततः भरत प्रभु श्रीराम की खड़ाऊँ लेकर नंदीग्राम लौट आते हैं और उन्हें ही राजगद्दी पर स्थापित कर स्वयं तपस्वी जीवन जीते हैं। संवाददाता: धर्में...